युद्ध को न्यौता देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपने मुंह से कूड़ा ही उगलते हैं- नॉर्थ कोरिया

प्योंगयांग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने एशियाई दौरे पर नॉर्थ कोरिया पर जमकर हमला बोला हैं। ट्रंप ने अब तक अपने एशियाई देशों के दौरे पर जापान, साउथ कोरिया और चीन में नॉर्थ कोरिया की कड़ी शब्दों में आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लगातार हमलों के बाद नॉर्थ कोरिया ने ना सिर्फ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए कई भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है। नॉर्थ कोरिया ने ट्रंप के लिए एक बार फिर 'पागल' और 'सनकी' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।

युद्ध के लिए ट्रंप अपने मूहं से कूड़ा ही उगलते हैं

एशिया दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया की जिस तरह से आलोचना की थी, उसको लेकर किम जोंग उन के स्टेट मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बेइज्जत करने वाले भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया है। नॉर्थ कोरिया के न्यूजपेपर रोडोंग सिनमुन ने ट्रंप की धमकी को बकवास बताया है। न्यूजपेपर ने लिखा है, 'ट्रंप अपने मूहं से कूड़ा ही उगलते हैं, जो युद्ध को न्यौता देता है।'

वहीं, दूसरी ओर सीएनएन से नॉर्थ कोरियाई नागरिक ने बातचीत करते हुए ट्रंप के लिए पागल और सनकी जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। रि योंग ह्युई ने कहा कि ट्रंप ने जो कहा है वो हकीकत से परे हैं, हम यहां खुशी से जी रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप साउथ कोरिया में कहा था कि नॉर्थ कोरिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि इस कम्युनिस्ट देश को दुनिया से अलग-थलग किया जाना चाहिए, जहां उस नर्क में कोई भी रहने लायक नहीं है।

नॉर्थ कोरिया में एक पब्लिशिंग कंपनी के एडिटर रि वॉन गिल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए पागल शब्द का प्रयोग करते हुए कहा है कि उन्हें हमारे देश के बारे में कुछ भी पता ही नहीं है। गिल ने कहा कि ट्रंप कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन इससे हमें कुछ फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+