अपने ही आर्मी चीफ को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने मरवा दिया
प्योंगयांग। साउथ कोरिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने आर्मी चीफ री योंग गिलो की मरवा दिया है।

साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहप की ओर से कहा गया है कि अगर यह सच है तो फिर पिछले वर्ष मई से अब तक नॉर्थ कोरिया में कई लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई लोगों को गायब करवा दिया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि यह खबर पूरी तरह से पक्की है और री को शायद फांसी दी गई है।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष मई में किम जोंग उन ने अपने डिफेंस चीफ पर गोलियां चलवा दी थी। री की मौत पर जानकारों का कहना है कि उन्हें भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के चलते फांसी की सजा दी गई।
साउथ कोरिया की नेशनल इंटेलीजेंस एजेंसी ने इस मामले में कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
वर्ष 2011 में अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले किम जोंग ने सेना के कई अधिकारियों को बदल डाला है। सत्ता संभालने के बाद वह अपनी सेना के प्रमुख कई बार बदल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications