नोकिया ने जीता NASA का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, कंपनी चांद पर पहुंचाएगी हाई-स्पीड 4जी नेटवर्क
वाशिंगटन। नोकिया को चांद पर 4जी नेटवर्क स्थापित करने के लिए नासा का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जिसके लिए नासा ने उसे 14.1 मिलियन डॉलर दिए हैं। इससे पहले नोकिया ने चांद पर हाई-स्पीड सेल्युलर कनेक्टिविटी लाने में अपनी रुचि जाहिर की थी। अब नासा की ओर से इस खास प्रोजेक्ट के लिए इतनी बड़ी रकम दी गई है। ये रकम नासा के 'टिपिंग पॉइंट' सलेक्शन के तहत हस्ताक्षरित 370 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कन्ट्रैक्टों का ही हिस्सा है। जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए अनुसंधान और विकास को आगे बढ़ाना है।
Recommended Video

अपने कॉन्ट्रैक्ट अवॉर्ड की घोषणा करते हुए नासा ने कहा है, 'यह प्रणाली अधिक दूरी, तेज गति और अधिक बेहतर तरीके से चंद्रमा की सतह पर संचार करने में समर्थन कर सकती है। इसके साथ ही यह वर्तमान मानकों की तुलना में अधिक विश्वसनीयता भी प्रदान कर सकती है।' यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने लाइव प्रसारण में कहा है कि अंतरिक्ष एजेंसी को 2028 तक अंतरिक्ष यात्रियों के चांद पर काम करने के अपने लक्ष्य के लिए चांद पर रहने और काम करने के लिए नई तकनीकों को जल्दी विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे पावर सिस्टम की आवश्यकता है जो चंद्रमा की सतह पर लंबे समय तक रह सके। हमें सतह पर रहने की क्षमता की आवश्यकता है।
आपको बता दें नासा ने 14 छोटी अमेरिकी कंपनियों को तकनीक विकसित करने के लिए पार्टनर के तौर पर चुना है। इन कंपनियों की सहायता से इस दशक के आखिर तक चांद पर Artemis ऑपरेशन स्थापित किया जाएगा। इसी लक्ष्य के लिए नासा 370 मिलियन डॉलर खर्च कर रही है। जिसमें से नोकिया को 14.1 मिलियन डॉलर मिले हैं। नासा ने इस मिशन में चुनी गई बाकी कंपनियों में अब नोकिया ऑफ अमेरिका कॉर्पोरेशन को भी शामिल कर लिया है।
अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर फेसबुक-इंस्टाग्राम अलर्ट, रद्द किए गए 22 लाख विज्ञापन
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications