Nobel Prize 2021: डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। दुनिया से सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा रही है। अब तक कई लोगों को उनके क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार, 2021 दिया जा चुका है। आज यानी सोमवार को आर्थिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसे डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को संयुक्त रूप से दिया गया।

Recommended Video

    Nobel Prize 2021: Economics के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार | वनइंडिया हिंदी
    Nobel Prize in Economics jointly awarded by three researchers

    बता दें कि आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम के रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार बैंक की 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर नोबेल फाउंडेशन द्वारा 1968 में स्वेरिग्स रिक्सबैंक से प्राप्त दान पर आधारित है। पिछले साल 2020 में यह पुरस्कार पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के लिए पत्रकार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को मिला नोबेल पुरस्कार

    नीलामी सिद्धांत का उपयोग करते हुए शोधकर्ता बोली और अंतिम कीमतों, नीलामी प्रारूप के लिए विभिन्न नियमों के परिणामों को समझने की कोशिश करते हैं। 2021 के आर्थिक पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ने कहा, पुरस्कार विजेताओं ने मौलिक सिद्धांत के साथ शुरुआत की और बाद में व्यावहारिक अनुप्रयोगों में अपने परिणामों का उपयोग किया, जो विश्व स्तर पर फैल गए हैं। उनकी खोजों से समाज को बहुत लाभ हुआ है।

    आपको बता दें कि साल 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के अमरीकी इकॉनामिस्ट अभिजीत बनर्जी को दिया गया था। उनके साथ इस अवार्ड को इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर ने भी साझा किया था। इन तीन लोगों को दुनिया भर में गरीबी दूरे करने के लिए एक्सपेरिमेंट अप्रोच के लिए ये सम्मान दिया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में गरीबों की आबादी 70 करोड़ के आस-पास मानी जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+