Nobel Prize 2017: क्रायो माइक्रोस्कोपी के आविष्कारकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
नोबेल पुरस्कार विजेता जाक डुबोशे स्विट्जरलैंड की लूसान यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं जबकि योआखिम फ्रैंक न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हैं
नई दिल्ली। रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान हो गया है। 2017 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जाक डुबोशे, योआखिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को क्रायो इल्केट्रॉन माइक्रोस्कोपी के विकास के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

नोबेल पुरस्कार विजेता जाक डुबोशे स्विट्जरलैंड की लूसान यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं जबकि योआखिम फ्रैंक न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हैं ,रिचर्ड हेंडरसन का नाता कैंब्रिज के एमआरसी लैबोरेट्री ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी से है। नोबेल कमेटी का कहना है कि इन वैज्ञानिकों की खोज के बलबूते जीवन की जटिल रचनाओं की ज्यादा विस्तृत तस्वीरें इंसान हासिल कर पाएगा।
नोबेल कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि इन वैज्ञानिकों की खोज की बदौलत,'रिसर्चर अब बायोमॉलिक्यूल की त्रिआयामी तस्वीरें हासिल कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 2016 में रसायन विज्ञान को नोबेल पुरस्कार फ्रांस के ज्यां-पियरे सोवेज, ब्रिटेन के जे फ्रैसर स्टाडर्ट और नीदरलैंड के बर्नार्ड फेरिंगा को दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications