फुटबॉल खेलने की जगह नहीं, बेच रहे डेविड बेकहम अपना 208 करोड़ का मकान
2007 में डेविड बेकहम ने यह मकान खरीदा था। वह उसी साल विक्टोरिया के साथ इसमें शिफ्ट हुए थे।
दिल्ली। अमेरिका के लॉस एंजिल्स सिटी में 13,000 स्क्वैयर फुट में फैला फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम का 208 करोड़ रुपए का आलीशान मकान अब उनके लिए छोटा पड़ गया है और वे इसे बेच रहे हैं। डेविड बेकहम का कहना है कि इस मकान में फुटबॉल खेलने के लिए जगह नहीं है।

जून 2007 में खरीदा था यह आलीशान मकान
डेविड बेकहम और विक्टोरिया बेकहम ने यह मकान 2007 में खरीदा था और उसी साल जून में इसमें शिफ्ट किया था। उस समय भी उनका यह मकान सुर्खियों में रहा था।
यह मकान जिस जगह पर है, वहां का नेचर व्यू काफी खूबसूरत है। इस मकान में 9 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल भी है और इसके चारों बगल पाम ट्री लगे हैं।

लेकिन इससे बड़ा मकान चाहते हैं बेकहम
डेविड बेकहम और विक्टोरिया बेकहम के तीन बेटे हैं - ब्रूकलिन, रोमियो और क्रूज। उन तीनों के फुटबॉल खेलने के लिए स्पेस चाहिए इसलिए बेकहम दंपति ने इस मकान को बेचने का मन बनाया है।
रियल स्टेट एजेंट ने की इसकी पुष्टि
बेकहम दंपति अपना यह आलीशान मकान बेच रहे हैं, इसकी पुष्टि एक रियल स्टेट एजेंट स्टीफन शापिरो ने की है। उन्होंने कुछ ग्राहकों को यह मकान दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications