चीनी मीडिया की लगातार धमकी जारी, कहा-बीजिंग की मांग न मानकर खुद को मुश्किल में डाल रहा भारत

एक बार फिर से चीनी मीडिया ने दिया भड़काऊ बयान, अगर भारत अपनी सेना को पीछे नहीं बुलाता तो उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

नई दिल्ली। भारत-चीन के सीमा विवाद के बीच फिर से चीनी मीडिया की तरफ से बयानबाजी जारी है। चीनी मीडिया ने डोकलाम विवाद पर कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह के समझौते के लिए जगह नहीं है, चीन की सरकारी मीडिया ने कहा है कि सीमा विवाद का कोई समाधान तब तक संभव नहीं है जब तक कि भारत अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाता। बीजिंग की इस मांग को अनसुना करने से हालात केवल और बदतर होंगे।

डोकलाम विवाद

गौरतलब है कि चीन की मीडिया की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारतीय विदेश मंत्रालय ने डोकलाम विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही थी।

china

चीनी मीडिया ने दिखाई आंख

आपको बता दें कि शुक्रवार को चीन की आधिकारिक मीडिया जिन्हुआ ने अपने लेख में भारत को चेतावनी दी थी वो अपनी सेना को पीछे नहीं करता है तो उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा, चीनी मीडिया लगातार चेतावनी दे रहा है कि अगर भारत अपनी सेना को अपनी सीमा में वापस नहीं बुलाती है तो स्थिति काफी खराब हो सकती है और उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

चीनी मीडिया ने लिखा है कि जिस तरह से चीन की ओर से लगातार अपनी सेना को सीमा से पीछे हटाने की बात कही जा रही है, उसे भारत नजरअंदाज करता जा रहा है, लेकिन इस मुद्दे को नजरअंदाज करना और एक महीने से चल रहे टकराव को खत्म नहीं करना भारत के लिए खराब स्थिति पैदा कर सकता है और उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

18 जून को शुरू हुआ था विवाद

इन तमाम चेतावनी के अलावा चीन ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह चीन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। आपको बता दें कि भारत चीन के बीच सिक्किम में सीमा विवाद 18 जून से शुरू हुआ था, यह विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब चीन की सेना ने इस इलाके में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। वहीं इस पूरे विवाद के बाद भारत-चीन के रिश्तों में खटास आई है और दोनों देशों की बीच बातचीत का रास्ता भी बाधित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+