ब्राजील में 'निर्भया', 33 लोगों ने किया 36 घंटे तक गैंगरेप
साओ पाउलो। ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है। यहां पर 36 घंटे के अंदर 16 वर्ष की लड़की के साथ एक दो नहीं बल्कि पूरे 33 लोगों ने 36 घंटे तक लगातार रेप किया। हैरानी की बात यह है कि सरकार इस पूरी घटना पर चुप्पी साधे हुई है।
Must Click: रियो ओलंपिक से जुड़ी खबरें
सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो
आरोपियों ने लड़की के फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटेाज आए लोग भडक गए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और फोटोज हटाने का आदेश दिया। इस मामले को 16 दिसंबर 2012 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेपर की तरह बताया जा रहा है।
20 मई की घटना
घटना रियो शहर के एक स्लम इलाके की है। 20 मई यानी पिछले शुक्रवार की रात को पीड़िता इस शहर के पश्चिमी हिस्से में अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकने के लिए गई थी। रविवार को सुबह जब वह उठी तो 33 लोगों ने उसे घेरकर रखा हुआ था। इनके हाथ में पिस्तौल और राइफलें थीं।
800 से ज्यादा लोग पहुंचे प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस
इन 33 लोगों ने 36 घंटे से ज्यादा स्म्य तक इस लड़की से गैंगरेप किया। पीड़िता अस्पताल में है और गहरे सदमे में है। दो माह बाद ब्राजील के इसी शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन होने वाला है। मामला तब सामने आया जब 800 से ज्यादा लोगों ने स्टेट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस से संपर्क किया।













Click it and Unblock the Notifications