अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बोले, अपनी नई जॉब में बहुत पैसा कमाने वाली है निकी हेले

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस (यूएन) भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी राजदूत को एक 'असाधारण व्‍यक्ति' करार दिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हेले अब प्राइवेट सेक्‍टर की अपनी नई जॉब में काफी पैसा कमाने वाली हैं, जिसे वह ज्‍वॉइन करने की इच्‍छा रखती हैं। 46 वर्ष की निकी, पहली ऐसी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं जिन्‍हें किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति के प्रशासन में कोई सर्वोच्‍च पद दिया गया। निकी ने मंगलवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। वह दिसंबर तक इस पद पर रहेंगी जब तक कि कोई और इस पद की जिम्‍मेदारी नहीं संभाल लेता। हेले का इस्‍तीफा ट्रंप ने स्‍वीकार कर लिया था।

donald-trump-nikki-haley

ट्रंप को उम्‍मीद वापस आएंगी निकी

ट्रंप ने बुधवार को व्‍हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'निकी इस पद पर इस वर्ष के अंत तक रहेंगी। वह काफी कुशल व्‍यक्ति के तौर पर इसकी जिम्‍मेदारी पूरी करती आई हैं। मैं चाहूंगा कि कोई भी निकी के जाने से पहले उनके साथ थोड़ा समय बिताए और उन्‍हें कोई कोई जॉब मिल जाएं, जो मुझे उम्‍मीद है कि जरूर मिलेगी। वह बहुत पैसा कमाने वाली हैं।' ट्रंप ने आगे कहा कि उन्‍हें लगता है कि निकी किसी दिन किसी और भूमिका में जरूर वापसी करेंगी। ट्रंप के मुताबिक, 'वह एक असाधारण और बहुत अच्‍छी इंसान है।' हेले ने कहा है कि वह एक दशक के बाद अपनी पब्लिक लाइफ से थोड़ा ब्रेक ले रही हैं। ट्रंप ने बताया कि वह हेले के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर चार से पांच विकल्‍पों पर विचार कर रहे हैं। उन्‍होंने एक नाम 45 वर्षीय दीना पॉवेल का लिया जो पूर्व में उनकी एनएसए रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+