नाईजीरिया के विदेश मंत्री कोरोना वायरस संक्रमित
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता ही जा रही है। इस वायरस को दस्तक दिए तकरीबन छह महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब भी यह वायरस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। क्या आम क्या खास, हर किसी को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। नाईजीरिया के विदेश मंत्री ज्यॉफरी ओनयेमा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को उनके कोरोना संक्रमण की जांच की रिपोर्ट आई, जोकि पॉजिटिव निकली है।

ओनयेमा ने खुद इस बाबत लोगों को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ट्विटर पर ट्वीट करके ओनयेमान ने लिखा कि मैंने कल अपना चौथी बार कोरोना टेस्ट कराया है। मुझे गले में कुछ खरास और जलन हो रही थी, इस बार दुर्भाग्य से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जिंदगी है, कुछ जीतते हैं और कुछ हारते हैं। मैं अस्पताल में आइसोलेशन के लिए जा रहा हूं और अच्छे की दुआ कर रहा हूं। बता दें कि नाईजीरिया में अभी तक कोरोना के कुल 36107 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 778 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications