नाइजीरियाई गवर्नर के पास है सुराग, कहां हैं किडनैप की गईं 200 लड़कियां

शेट्टिमा ने स्थान की पुष्टि के लिए रिपोर्ट नाइजीरियाई सेना के पास भेज दी है। शेट्टिमा ने कहा, "लड़कियों को सीमा पार कैमरून या चाड नहीं ले जाया गया है।" 14 अप्रैल को बोर्नो राज्य के चिबोक शहर से 200 से अधिक लड़कियों को अगवा कर लिया गया था। आतंकवादी संगठन बोको हराम ने अपहरण की जिम्मेदारी लेते हुए लड़कियों को बेचने की धमकी दी थी।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए रविवार को नाइजीरिया व इसके पड़ोसी देशों के साथ पेरिस में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था। नाइजीरिया सहित इसके पड़ोसी देश कैमरून, चाड, नाइजर और अमेरिका व यूरोपीय संघ इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने लड़कियों की रिहाई के लिए नाइजीरिया की मदद का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications