फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी गिरफ्तार, चुनाव अभियान में तानाशाह गद्दाफी से लिए थे पैसे

पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर अवैध रूप से 42 मिलियन यूरो लेने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। सरकोजी पर दिवंगत लीबियाई तानाशाह नेता मुअम्मर गद्दाफी से पैसे लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने 63 वर्षीय सरकोजी पर पेरिस में गिरफ्तार किया और फिर उन्हें हेडक्वार्टर ले गए। सरकोजी ने 2007 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए अवैध रूप से पैसे लिए थे। फ्रांस के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति सरकोजी ने 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति पद पर रहे थें।

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी गिरफ्तार

सरकोजी की गिरफ्तारी के बाद इसे फ्रांस की राजनीति इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड माना जा रहा है। हालांकि, सरकोजी लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते रहे हैं। इस मामले में पेरिस पुलिस ने पहली बार 2013 में सरकोजी से इस मामले में पूछताछ की थी। हालांकि, जांच एजेंसियों ने भ्रष्टाचार और फ्रॉड के मुख्य संदिग्ध का खुलासा लंबे समय तक नहीं किया था।

इस मामले का सबसे पहले खुलासा फ्रांस की Mediapart वेबसाइट ने किया था। इस वेबसाइट ने सरकोजी के खिलाफ जो डॉक्यूमेंट जारी किए थे, उस पर लीबियाई वरिष्ठ नेता ने हस्ताक्षर कर राष्ट्रपति के चुनाव अभियान को सपोर्ट करने के लिए करीब 50 मिलियन यूरो देने के अनुमति दी थी।

इस रिपोर्ट के बाद सरकोजी और उनके सहयोगी क्लाउड ग्वाएंट ने इस फेक न्यूज करार दिया था। लेकिन, कोर्ट ने डॉक्यूमेंट को आधार बनाकर जांच के आदेश दे दिए थे। सरकोजी से अभी दो दिन तक पूछताछ की जा सकती है, वहीं उनके वकील ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+