कभी मस्जिद तक नहीं गया था नीस आतंकी हमले में शामिल बोहलेल
नीस। फ्रांस में गुरुवार को 80 लोगों को ट्रक के नीचे कुचलने वाला मोहम्मद लाहोयूइज बोहलेल छोटा अपराधी, हिंसक प्रवृत्ति और अवसादग्रस्त था। वह धूम्रपान एवं शराब का सेवन करता था और कभी मस्जिद नहीं गया था। उसके परिजनों और पड़ोसियों ने उसके बारे में यह जानकारी दी।

ट्यूनीशियाई के बोहलेल ने फ्रांस के नेशनल डे के मौके पर 19 टन के ट्रक को भीड़ पर चढ़ा दिया जिसमें 10 बच्चों सहित 84 लोगों की मौत हो गयी।
आईएसआईएस ने रविवार को हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह 'सैनिक' था जिसने आईएसआईएस से लड़ने वाले गठबंधन देशों को निशाना बनाया।
हालांकि प्रशासन ने कहा है कि उसका कट्टरपंथी इस्लामी विचारधार से जुड़ाव नहीं था। पूर्वी ट्यूनीशिया के मसाकेन कस्बे में उसके पिता ने कहा कि वह अवसाद से ग्रस्त था और धर्म से कोई जुड़ाव नहीं था।
मोहम्मद मोंढेर लाहोयूइज बोहलेल ने कहा कि 2002 से 2004 के दौरान उसे नर्वस ब्रेकडाउन हुआ। वह चिल्लाता और उसके सामने जो कुछ भी होता उसे तोड़ देता।












Click it and Unblock the Notifications