Video: Zoom पर इंटरव्यू दे रहीं मंत्री के बेटे ने दिखाई ऐसी चीज, सबसे सामने हो गई 'मम्मी' की बेइज्जती
नई दिल्ली, 02 सितंबर: कोरोना वायरस ने जब से पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैलाई है, तब से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि स्थिति में सुधार होने के बाद फिर से लोगों का जीवन पटरी पर लौट रहा है, लेकिन अभी भी वर्क फ्रॉम होम और वीडियो मीटिंग का सिलसिला जारी है। इसी बीच हाल ही में न्यूजीलैंड की कैबिनेट मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उनके जूम कॉल मीटिंग के दौरान उनका बेटा अजीबोगरीब हरकत करता हुआ दिखाई दिया।
Recommended Video

बेटा लाया पुरुष के अंग जैसे आकार की गाजर
एक तरफ जहां कोरोना महामारी ने लोगों की डेली रूटीन को बदलकर रख दिया है। लोग अपनी ऑफिस मीटिंग आजकल जूम ऐप के जरिए कर रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन मीटिंग में ऐसी कई खबरें भी आई है, जिसके चलते शर्मिंदगी तक झेलनी पड़ी है। अब ऐसा ही एक वीडियो न्यूजीलैंड की कैबिनेट मंत्री कार्मेल सेपुलोनी का वायरल हो रहा है, जिनकी जूम लाइव मीटिंग के दौरान उनके बेटा 'पुरुष के अंग जैसे आकार की गाजर' दिखाता हुआ कैप्चर हुआ।

मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने कही ये बात
दरअसल इस घटना का वीडियो खुद न्यूजीलैंड की मंत्री कार्मेल सेपुलोनी ने अपने ट्विटर अंकाउट पर शेयर किया था, जिसके बारे में लिखते हुए उन्होंने बताया कि हां, हम कैमरे पर गाजर को लेकर लगभग कुश्ती कर रहे थे और अब इसके बारे में हंस रही हूं। बता दें कि उनका बेटा लाइव इंटरव्यू के दौरान ऐसे आकार की गाजर लाकर मां को दिखाने लगा, जो पुरुष के अंग जैसे आकार के जैसी थी।

चिल्लाते हुए कमरे में आया बेटा, फिर
मंत्री ने बताया कि वह क्षण जब आप जूम के जरिए लाइव इंटरव्यू कर रहे होते हैं और आपका बेटा चिल्लाते हुए कमरे में आता है और एक पुरुष शरीर के हिस्से के आकार का एक विकृत गाजर दिखाता है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे उनकी मां उनको रोक रही है और बेटा अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। आप भी देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications