न्‍यूज रिपोर्टर ने ट्रंप पर लगाए आरोप, 'मुझसे कहा, मेरे ऑफिस में हम-एक दूसरे को किस कर सकते हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक तरफ ईराक पर हुई एयर स्‍ट्राइक को लेकर अपनी पीठ ठोंक रहे हैं तो दूसरी तरफ एक जर्नल‍िस्‍ट की तरफ से किए गए दावे ने उन्‍हें फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। फॉक्‍स न्‍यूज की न्‍यूज रिपोर्टर रहीं कर्टन फ्रायल ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि जिस समय वह राष्‍ट्रपति नहीं बने थे, उस समय उन्‍होंने उन्‍हें अपने ऑफिस में बुलाकर किस करने के लिए कहा था। कर्टनी की मानें तो ट्रंप शादीशुदा थे और यह जानते थे कि वह भी शादीशुदा है, मगर इसके बाद भी उन्‍होंने ऐसी पेशकश की थी।

किताब में बताई सच्‍चाई

किताब में बताई सच्‍चाई

फ्रायल की किताब टुनाइट एट 10: कीकिंग बूज एंड ब्रेकिंग न्‍यूज, रिलीज होने वाली है। ये बातें उनकी इसी किताब का हिस्‍सा हैं। 39 साल की कर्टनी ने यह बात नहीं बताई है कि यह घटना कब की है। मगर कर्टनी साल 2007 से 2013 तक फॉक्‍स न्‍यूज के साथ रही थीं। माना जा रहा है कि घटना इसी समय की है। कर्टनी ने फॉक्‍स न्‍यूज के सीईओ और चेयरमैन रोजर आइलेस पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रोजर ने एक बार उन्‍हें ऑफिस में सबसे ज्‍यादा हॉट करार दिया था।

ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट के मालिक थे ट्रंप

ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट के मालिक थे ट्रंप

फ्रायल ने बताया कि उन्‍होंने एक बार मिस यूएसए ब्‍यूटी कॉम्‍पटीशन की जज बनने की ख्‍वाहिश जताई थी। साल 1996 से 2015 तक ट्रंप इस कॉम्‍पटीशन के मालिक थे और यह एनबीसी पर ऑन एयर होता था। ट्रंप उस समय रीयल एस्‍टेट सेक्‍टर के बादशाह थे। एक बार ट्रंप की बात कर्टनी से फोन पर कॉम्‍पटीशन के जज बनने के सिलसिले में हुई थी। कर्टनी को इसके बाद उन्‍होंने अपने ऑफिस में बुलाया था और फिर उनसे किस करने को कहा था। डेली मेल की ओर से बताया गया है कि फ्रायल ने उस समय जज नहीं बन सकती थीं।

'मेरे ऑफिस क्‍यों नहीं आती'

'मेरे ऑफिस क्‍यों नहीं आती'

फ्रायल ने लिखा है, 'मैं उस समय जज नहीं बन सकती थीं क्‍योंकि मैं किसी और नेटवर्क के साथ काम कर रही थी। उन्‍होंने ऑफिस में बुलाकर मुझसे मेरे करियर गोल्‍स के बारे में पूछा और फिर फॉक्‍स न्‍यूज में मेरे काम के लिए मेरी तारीफ की।' उन्‍होंने आगे लिखा है, 'इसके बाद पता नहीं कहां से अचानक ही उन्‍होंने कहा तुम मेरे ऑफिस क्‍यों नहीं आती तक हम एक-दूसरे को किस कर सकते हैं।' फ्रायल के मुताबिक वह ट्रंप के इस अनुरोध से काफी दुखी हो गई थीं। फ्रायल ने ट्रंप को जवाब दिया, 'डोनाल्‍ड, मुझे लगता है कि हम दोनों ही शादीशुदा हैं।' इसके बाद कर्टनी ने तुरंत ही फोन काट दिया।

अब तक 25 महिलाओं ने लगाए आरोप

अब तक 25 महिलाओं ने लगाए आरोप

फ्रायल ने छह साल फॉक्‍स न्‍यूज के साथ काम किया था। उस समय वह न्‍यूयॉर्क और लॉस एंजिल्‍स में फॉक्‍स न्‍यूज की ब्‍यूरों हेड थीं। कुछ समय बाद उन्‍होंने फॉक्‍स एंड फ्रेंड्स मॉर्निंग शो को होस्‍ट करना शुरू कर दिया था। साल 2013 में कर्टनी, केटीएलए के लॉस एंजिल्‍स स्‍टेशन से जुड़ गई थीं। फ्रायल की शादी लॉस एंजिल्‍स के रिपोर्ट कार्टर इवांस से हुई थी। साल 2005 से 2016 तक दोनों साथ थे और दोनों के दो बच्‍चे हैं। ट्रंप पर अब तक करीब 25 महिलाएं ऐसे आरोप लगा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+