मां के गर्भ में थी तभी आया तुर्की में भूकंप, मलबे में दफन हुआ पूरा परिवार, मौत को मात देकर ऐसे बची जिंदा बच्ची
ऐसे विनाशकारी भूकंप के बाद जहां किसी मलबे के दबकर सभी की मौत हो गई हो वहां एक मरी मां के गर्भ से निकलकर जन्म लेना और जिन्दा बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Image: Oneindia
तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भयानक भूकंप में अब तक लगभग 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,000 इमारतें जमीदोंज हो गई हैं जिनके नीचे अभी हजारों लोग दफन हैं। जैसे-जैसे मलबों को निकाला जा रहा है हृद्य को द्रवित करने वाली, संघर्ष की अनेक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है जिसमें एक मलबे से एक नवजात बच्चे को भूकंप के 30 घंटे के बाद सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया है।
मरने के बाद बच्ची का हुआ जन्म
जानकारी के मुताबिक ये घटना उत्तर-पश्चिम सीरिया के जिंदयारिस शहर की है। यह शहर तुर्की की सीमा के करीब इदलिब प्रांत में है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनाशकारी भूकंप के दौरान ही नवजात बच्चे की मां की मौत मलबे में दबकर हो गयी थी। इसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के एक रिश्तेदार ने एएफपी को बताया कि आपदा के तुरंत बाद उसकी मां को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और मरने से पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के पिता, चार भाई-बहन और एक चाची की भी आपदा में मौत हो गई है।
गर्भनाल को काटकर बाहर निकाला
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति धूल से सनी एक नवजात बच्चे को मलबे से निकालकर बाहर ले जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची अपने परिवार की एकमात्र सदस्य है जो कि इस हादसे में जिंदा बच गई है। बच्ची के चाचा खलील अल-सुवादी ने कहा कि इमारत के गिरने की खबर मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'खुदाई के दौरान हमें एक आवाज सुनाई दी। जब हमने धूल साफ की तो बच्ची को जुड़ी हुई गर्भनाल के साथ पाया। हमने गर्भनाल को काट कर बच्ची को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए।'
ये चमत्कार नहीं तो और क्या है...
बाल रोग विशेषज्ञ हनी मारौफ ने कहा कि बच्ची बुरी हालत में अस्पताल पहुंची थी। उसके पूरे शरीर पर चोटों के कई निशान थे। अधिकतर निशान उसकी पीठ पर थे। इसके साथ ही बच्चे अत्यधिक ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया का भी शिकार हो गई थी। हमें उसे गर्माहट देनी थी। एक ओर बच्ची एक इनक्यूबेटर में लेटी हुई थी और उसके ड्रिप लगी हुई थी। तो वहीं दूसरी ओर उसके पूरे परिवार, माता, पिता और चारों भाई-बहन, को दफनाया जा रहा था। डॉक्टर ने कहा कि बच्ची के शरीर के तापमान से ऐसा लग रहा है कि उसका जन्म उसके मिलने से कम से कम 3 घंटे पहले हुआ होगा। ऐसे विनाशकारी भूकंप के बाद जहां किसी मलबे के दबकर सभी की मौत हो गई हो वहां एक मरी मां के गर्भ से निकलकर जन्म लेना और जिन्दा बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
Extended family members pulled a newborn baby alive from the rubble of a home in northern Syria, after finding her still tied by her umbilical cord to her mother, who died in Monday's massive quake, a relative said.https://t.co/jTXsLi9x4B pic.twitter.com/IAGwwcxlo7
— Jamaica Observer (@JamaicaObserver) February 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications