Earthquake: तुर्की के बाद अब तेज भूकंप के झटकों से कांपी न्यूजीलैंड की धरती, 6.9 मापी गई तीव्रता

Earthquake In New Zealand: न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह में शनिवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

New Zealand Earthquake

Earthquake In New Zealand: पश्चिमी एशियाई देशों तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश न्यूजीलैंड भी भूकंप से थर्रा गया है। न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह में शनिवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है।

94 मील की गहराई में केंद्र

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि न्यूजीलैंड में केर्माडेक द्वीप समूह में शनिवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। USGS ने कहा कि भूकंप का केंद्र 152 किमी (94 मील) की गहराई में था। इससे पहले यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने 6.6 की तीव्रता और 183 किमी की गहराई का अनुमान लगाया था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।

फरवरी में भी आया था बड़ा भूकंप

Recommended Video

    China Earthquake: भूकंप से कांपा China, 7.3 रही तीव्रता, Tajikistan तक हिली धरती | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। न्यूजीलैंड में 15 फरवरी दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप की गतिविधियों को लेकर जानकारी देने वाली एजेंसी EMSC के मुताबिक ये इसका केंद्र न्यूजीलैंड में लोअर हट से करीब 78 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। हालांकि भूकंप से इस दौरान भी किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

    रिंग ऑफ फायर के दायरे में न्यूजीलैंड

    22 फरवरी 2011 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस भूकंप से 181 लोगों की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड भूकंपीय तौर पर सक्रिय रिंग ऑफ फायर के दायरे में आता है जो 40 हजार किलोमीटर का आर्क क्षेत्र है जो भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिहास से अति संवेदनशील है और इसका अधिकाश हिस्सा प्रशांत महासागर में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+