न्यूयॉर्कः गवर्नर पद के लिए 'सेक्स एंड सिटी' की अभिनेत्री ने भरा नामांकन

न्यूयॉर्कः 'सेक्स एंड सिटी' सीरीज से मशहूर हुई अभिनेत्री सिंथिया निक्सन नेता बनने वाली हैं। उन्होंने सोमवार को न्यूयॉर्क के गवर्नर पद के लिए नामांकन भर दिया है। उनकी सीधी चुनौती डेमोक्रेटिक पार्टी के एंड्रयू क्यूमो से होगी, जो इस वक्त न्यूयॉर्क के गवर्नर हैं। अभिनेत्री निक्सन अमेरिका में काफी फेमस हैं। अमेरिकी मीडिया में कई लोग उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

New York Sex And The City Actress Cynthia Nixon file nomination

अभिनेत्री निक्सन ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा की। 60 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा कहा, "मैं न्यूयॉर्क से प्यार करती हूं, और आज मैं गवर्नर के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रही हूं।"

निक्सन ने नामांकन भरने के बाद कहा- "हम चाहते हैं कि हमारी सरकार फिर से काम करे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाए, हमारे टूटे हुए मेट्रो को ठीक कर दे। सरकार पर निशाना साधते हुए निक्सन ने कहा कि "हम राजनीतिज्ञों से परेशान हैं जो जनता से ज्यादा मीडिया में आई सुर्खियों की ज्यादा परवाह करते हैं। ये सब ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है।

न्ययॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो अगर इस बार भी चुनाव जीत जाते हैं तो ये तीसरी बार होगा जब वो न्यूयॉर्क के राज्यपाल बनेंगे। 13 सितंबर को प्राथमिक चुनाव हैं वहीं आम चुनाव छह नवंबर को होने वाले हैं।

अभिनेत्री सिंथिया निक्सन को 'सेक्स एंड सिटी' सीरीज से काफी फेम मिली थी। इस शो के इस बार गर्मियो में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर ने भी 'सेक्स एंड द सिटी' के लिए हामी भर दी है।

यह भी पढ़ें- आज से कर्नाटक में रहेंगे राहुल गांधी, मंदिरों के शहर उडुपी से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+