आज से कर्नाटक में रहेंगे राहुल गांधी, मंदिरों के शहर उडुपी से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
बैंगलुरूः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। मंदिरों के शहर उडुपी से राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ये तीसरी बार होगा जब राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं। कर्नाटक दौरे में राहुल गांधी किसानों से मुलाकात करेंगे। हाल ही के दिनों में कर्नाटक में फसल बर्बाद होने की वजह से कई किसानों से आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा है कि आज राहुल गांधी इन किसानों के परिवार से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरे पर राहुल गांधी राजीव गांधी पॉलिटिकल इंटिच्यूट का उद्घाटन भी करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी कर्नाटक के चार जिलों की यात्रा करेंगे।
हालांकि, राहुल गांधी के दौरे से पहले ही विवाद भी गहरा गया है। राहुल गांधी की एक सभा के लिए एक किसान की फसल को समय से पहले कटवाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मतुाबिक राहुल गांधी की एक रैली के लिए एक किसान की चार एकड़ में मक्के की फसल को समय से पहले कटवा दिया गया।
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। हालांकि, किसान का कहना है कि उसमें ये फसल अपने मर्जी से कटवाई है।
यह भी पढ़ें- BHEL: ट्रेड अप्रेंटिस के 918 पदों पर भर्ती की आज आखिरी तारीख, 10वीं पास करें अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications