Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में किया गया नए वर्ष का जबरदस्त स्वागत, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। 31 दिसंबर की रात नए वर्ष के स्वागत के लिए दुनियाभर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। दुनिया के हर कोने में लोगों ने नए वर्ष का स्वागत अपने अंदाज में किया। नए वर्ष के स्वागत में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और आने वाला वर्ष सभी के लिए बेहतर हो इसकी कामना की। फ्रांस के पेरिस में आतिशबाजी के बीच नए वर्ष का स्वागत किया गया तो एथेंस के ग्रीस में भी हुई शानदार आतिशबाजी को देखना अपने आप में रोमांच से भर देने वाला अनुभव रहा। भारत में भी नए वर्ष के स्वागत के लिए लोगों में काफीउत्साह था। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पास स भी आतिशबाजी की गई।

new year

नए साल के स्वागत में लोगों ने एकसाथ इकट्ठा होकर जबरदस्त जश्न मनाया। रात के 12 बजते ही न्यूजीलैंड में आतिशबाजी से पूरा आसमान प्रकाशमान हो गया। वहीं सिडनी के हार्बर ब्रिज में तकरीबन 12 मिनट तक लगातार आतिशबाजी देखने को मिली। सड़क पर इकट्ठा लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर नए वर्ष की बधाई दी और आने वाला वर्ष बेहतर इसकी कामना की। नए साल का स्वागत सबसे पहले न्यूजीलैंड में हुआ क्योंकि यहां समय भारत के समय से तकरीबन साढ़े सात घंते आगे हैं।

न्यूजीलैंड के साथ ही हॉगकॉग, नॉर्थ कोरिया, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, में भी नए साल का जश्न देखने को मिला। वहीं भारत में भी नए साल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली के कनॉट प्लेस, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर नए साल का स्वागत किया। वहीं गोवा में भी नए साल का जबरदस्त स्वागत किया गया है और कई बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्य़ा में लोगों ने हिस्सा लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+