New Year 2023: न्यूजीलैंड में नए साल का पहला जश्न, देखें स्काई टॉवर से की गई आतिशबाजी
नए साल की जश्न की पहली तस्वीरें न्यूजीलैंड से आईं हैं। यहां ऑकलैंड के स्काई टॉवर से की गई आतिशबाजी खूबसूरत तस्वीरें देखते ही बनती हैं।

Happy New Year 2023: साल 2022 जाने में कुछ वक्त ही बचा है। भारत से पहले कई देशों में न्यू ईयर का जश्न शुरू हो रहा है। पहली तस्वीरें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से आई हैं। जहां स्काई टॉवर से आतिशबाजी की गई। न्यूजीलैंड में भारत से लगभग 7 घंटे 30 मिनट पहले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।
हर साल नए वर्ष पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड टॉवर की आतिशबाजी देखते ही बनती है। दरअसल, स्काई टॉवर न्यूजीलैंड की 25 साल पुरानी प्रतिष्ठित इमारत है। ये 328 मीटर ऊंची है। यहां से आतिशबाजी की गूंज पूरे शरह में सुनाई देती है। ऊंचाई से आतिशबाजी होने के कारण इसे काफी दूर तक देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड का न्यू ईयर सेलिब्रेशन दुनिया में नए साल का पहला जश्न है। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में लोगों जमकर झूम रहे हैं। वीडियो में नए साल के जश्न के दौरान ऑकलैंड के स्काई टॉवर रोशनी में जगमगाते देखते ही बनता है।
#WATCH | People in New Zealand cheerfully welcome New Year 2023 amid fireworks & light show. Visuals from Auckland.#NewYear2023
(Source: Reuters) pic.twitter.com/mgy1By4mmA
— ANI (@ANI) December 31, 2022
भारत से 7:30 घंटे पहले जश्न
भारत में जिस वक्त 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे का वक्त हुआ, न्यूजीलैंड में नया वर्ष शुरू हो गया। इसका कारण न्यूजीलैंड का दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित होना है। यहां नए साल की शुरूआत होते ही स्काई टॉवर से आतिशबाजी शुरू हो गई। जिसे देखने के लिए टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications