New Year 2026: इन देशों में 1 जनवरी नहीं, अलग महीनों में शुरू होता है नया साल, लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश भी
Countries with different New Year dates: पूरी दुनिया आज 31 दिसंबर की रात 12 बजने का इंतजार कर रही है ताकि 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाया जा सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कई ऐसे देश भी हैं जिनके लिए 1 जनवरी महज एक साधारण दिन है? चीन से लेकर ईरान और इथियोपिया तक, कई राष्ट्र ऐसे हैं जो ग्रेगोरियन कैलेंडर को नहीं मानते और अपना नया साल अलग महीनों और अलग परंपराओं के साथ मनाते हैं।
इन देशों के लिए नया साल कभी फूलों की महक के साथ आता है तो कभी पानी की बौछारों के साथ। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जिनका कैलेंडर दुनिया से बिल्कुल जुदा है।

चीन (लूनर न्यू ईयर)
चीन में (Chinese Lunar New Year) नया साल चंद्रमा की चाल पर आधारित होता है, जो 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच पड़ता है। इसे 'स्प्रिंग फेस्टिवल' कहते हैं। यहां लोग लाल रंग के कपड़े पहनते हैं और आतिशबाजी के साथ ड्रैगन डांस करते हैं। यह उत्सव करीब 15 दिनों तक चलता है।
ईरान (नौरोज)
ईरान में नया साल 20 या 21 मार्च को वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। इसे 'नौरोज' कहते हैं, जिसका इतिहास 3,000 साल पुराना है। यूनेस्को की विरासत में शामिल यह त्योहार प्रकृति के पुनर्जन्म का प्रतीक है, जहां 'हाफ्त-सिन' टेबल सजाने की अनोखी परंपरा है।
ये भी पढ़ें: New Year Eve: दिल्ली में शाम 7 बजे से CP में एंट्री बंद, बेंगलुरु में एडवाइजरी जारी,जानें कहां क्या खुला?
इथियोपिया (एन्कुटाटाश)
इथियोपिया में नया साल 11 या 12 सितंबर को मनाया जाता है। इनका कैलेंडर ग्रेगोरियन से 7 साल पीछे चलता है। इसे 'एन्कुटाटाश' यानी 'फूलों का उपहार' कहते हैं। यह त्योहार बारिश के अंत और पीत पुष्पों (Meskel Daisies) के खिलने की खुशी में मनाया जाता है।
थाईलैंड (सोंगक्रान)
थाईलैंड में नया साल 13 से 15 अप्रैल के बीच 'सोंगक्रान' (Songkran Thailand New Year)के रूप में मनाया जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा 'वॉटर फाइट' फेस्टिवल है। लोग एक-दूसरे पर पानी फेंककर पिछले साल की अशुद्धियों को धोते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नई शुरुआत करते हैं।
ये भी पढे़ं: New Year की बधाई या बड़ा साइबर जाल? WhatsApp मैसेज पर एक क्लिक से मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
नेपाल (विक्रम संवत)
नेपाल में आधिकारिक नया साल अप्रैल के मध्य में पड़ता (Nepal celebrates New Year in April) है, क्योंकि यहां 'विक्रम संवत' कैलेंडर का पालन होता है। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 वर्ष आगे है। भक्तपुर में 'बिस्केट जात्रा' जैसे पारंपरिक रथ उत्सव और भव्य भोज के साथ लोग नए साल का स्वागत करते हैं।
वियतनाम (टेट)
वियतनाम में नया साल 'टेट' (Tet) कहलाता है, जो चंद्रमा के आधार पर जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में मनाया जाता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, पूर्वजों की पूजा करते हैं और 'बान चुंग' (चावल का केक) जैसे विशेष पकवान बनाते हैं। यहाँ लाल और नारंगी रंग के फूलों से सजावट करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ये भी पढे़ं: Happy New Year 2026: भारत में दोपहर के 3:30 ही बजेंगे और इस देश में शुरू हो जाएगा नया साल
श्रीलंका (अिुलुथ अवुरुदु)
श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को सिंहला (Sri Lanka Sinhala Tamil New Year) और तमिल नव वर्ष मनाया जाता है। यह सूर्य के मीन से मेष राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग पारंपरिक खेल खेलते हैं, मिट्टी के बर्तनों में दूध उबालते हैं और 'कोकिस' जैसी मिठाइयां बांटते हैं। यह त्योहार नई फसल और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications