New Year Eve: दिल्ली में शाम 7 बजे से CP में एंट्री बंद, बेंगलुरु में एडवाइजरी जारी,जानें कहां क्या खुला?
New Year's Eve: आज नव वर्ष की पूर्वसंध्या का जश्न देश में पूरे जोश के साथ मनाने की तैयारी हो रही है, दिल्ली से लेकर गोवा तक लोग 'न्यू ईयर' का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित है, क्लब, होटल, पब सब फुल है, सब जगह एडवांस बुकिंग चल रही है।
इस जश्न के माहौल में कहीं आप परेशान ना हो जाएं इसलिए आज आप घर से बाहर निकलते वक्त एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें और इसके बारे में भी पता लगाएं कि कहां , क्या खुला है और क्या बंद है?

यहां है क्या खुला और क्या बंद? (New Year Eve)
- रेस्टोरेंट, बार और क्लब: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे बड़े शहरों में ज़्यादातर रेस्टोरेंट, बार और क्लब खुले हैं, कई जगहों पर खास इवेंट, पार्टियां और डिनर आयोजित किए गए हैं।
- शॉपिंग मॉल और बाजार: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे बड़े शहरों में शॉपिंग मॉल और बड़े रिटेल स्टोर खुले रहेंगे। नए साल की सेल और सेलिब्रेशन की वजह से, कई मॉल ज़्यादा देर तक भी खुले रह सकते हैं।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट: बड़े शहरों में बसें, मेट्रो सर्विस और टैक्सी/राइड-हेलिंग सर्विस (जैसे ओला और उबर) चलेंगी। हालांकि, कुछ सर्विस कम हो सकती हैं या उनके टाइमिंग में बदलाव हो सकता है, खासकर शाम के समय।
- होटल और रिसॉर्ट: होटल खुले रहेंगे, खासकर वे जो टूरिस्ट जगहों पर हैं।
New Year's Eve पर क्या हैं बंद?
ऑफिस और बैंक: 31 दिसंबर नेशनल हॉलिडे नहीं है लेकिन फिर भी कई राज्यों में सरकारी दफ़्तर और ज़्यादातर बैंक बंद ही हैं। कुछ प्राइवेट बैंक खुले रह सकते हैं, लेकिन उनके खुलने का समय कम हो सकता है इसलिए बैंक जाते वक्त एक बार आप अपने नजदीकी शाखा के बारे में पता जरूर कर लें।
शैक्षणिक संस्थान: स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी आम तौर पर 31 दिसंबर तक बंद हैं। हालंकि ये अवकाश सर्दी की वजह से है ना कि न्यू ईयर की वजह से।
पोस्ट ऑफिस: पोस्ट ऑफिस बंद है।
ट्रैफिक पाबंदियां (New Year's Eve)
बेंगलुरु में नए साल के जश्न से पहले, ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की रात को भीड़भाड़ रोकने के लिए पूरे शहर में कई पाबंदियां लगाई हैं इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें। MG रोड, ब्रिगेड रोड, कोरमंगला, चर्च स्ट्रीट और इंदिरा नगर जैसे इलाकों में भारी भीड़ होने की उम्मीद है, जिसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।
New Year's Eve: दिल्ली में शाम 7 बजे से CP में एंट्री बंद
नई दिल्ली में आज शाम 7 बजे के बाद कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल या आउटर सर्कल किसी भी वाहन की एंट्री नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जाम ना लगे इसलिए ऐसा किया गया है। विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पहले आओ, पहले पाओं वाला सिस्टम लागू
मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, पटेल चौक में पार्किंग नहीं मिलेगी तो वहीं गोल डाक खाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस में 'first come, first served' वाला सिस्टम लागू है।












Click it and Unblock the Notifications