तो पहले 100 दिनों के अंदर राष्‍ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की मीटिंग फिक्‍स!

मशहूर भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार शैली ने कहा कि पहले 100 दिनों में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात।

वाशिंगटन। अब जबकि रिपब्लिकन नेता डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन चुके हैं तो सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात कब होगा। इन सबके बीच अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी मूल के मशहूर उद्योगपति शलभ कुमार शैली ने कहा है कि दोनों नेता पहले 100 दिनों के अंदर मुलाकात करेंगे।

donald-trump-pm-modi.jpg

भारत के साथ रिश्‍ते होंगे और मजबूत

शैली ने कहा, 'जैसे ही ट्रंप अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे, इस बात की पूरी संभावना है कि वह 100 दिनों के अंदर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।'

शैली ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्‍यापार में कई तरह की बाधाएं हैं और इन्‍हें जल्‍द ही दूर किया जाएगा। शैली मानते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध अब ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद और मजबूत होंगे।

शैली ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्‍यापार की बाधाओं को दूर करके रिश्‍तों को और मजबूत किया जा सकता है।

इससे पहले भी एक कहा जा चुका है कि अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति को भारत के पीएम मोदी से पहले 100 दिनों के अंदर मुलाकात करनी चाहिए।

क्‍या-क्‍या करेंगे ट्रंप 100 दिनों में

वैसे भी ट्रंप ने खुद कहा था कि अगर वह राष्‍ट्रपति बने तो उन्‍होंने तय किया हुआ कि वह पहले 100 दिनों में क्‍या-क्‍या काम करेंगे।

ट्रंप ने कहा था कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहले 100 दिनों के अंदर वह हर उस काम को करेंगे जिससे अमेरिका फिर महान बन सकेगा।

ट्रंप ने अक्‍टूबर में अपनी रैली में कहा था कि पहले दिन वह अमेरिका के लोगों से मुखातिब होंगे। उनका पहला दिन ऐसे में काफी व्‍यस्‍त होने वाला है।

अगले 24 घंटों के अंदर वह राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के दिए हुए कुछ आदेशों को खत्‍म करेंगे और अमेरिका को फिर एक महान राष्‍ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

ट्रंप पहले 100 दिनों के अंदर गरै-कानूनी तरीके से अमेरिका में बसे शरणार्थियों को वापस उनके देश भेजना शुरू करेंगे।

देशों की वकालत करने पर होगी सजा

ट्रंप व्‍हाइट हाउस में मौजूद उन लॉबिस्‍ट अधिकारियों को हटाएंगे जो दूसरे देशों की वकात करते हैं। साथ ही ऐसे लॉबिस्‍ट्स पर पांच वर्ष का बैन भी लगाएंगे।

साथ ही सरकार का आकार छोटा करने के लिए वह सारे प्रयास करेंगे। कनाडा और मैक्सिको के साथ मुफ्त व्‍यापार पर विचार कर सकते हैं।

ट्रंप ने ऐलान किया था कि अगर वह राष्‍ट्रपति बन गए तो फिर पहले 100 दिनों के अंदर वह हमले के समय नाटो देशों को सुरक्षा देने की गारंटी का काम बंद कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका सिर्फ उस देश की मदद करेगा जिसने एक साथी के तौर पर अमेरिका की सभी जरूरतों को पूरा किया होगा।

सेनाओं को बुलाएंगे वापस

इसके अलावा ट्रंप ने यूरोप और एशिया से अमेरिका सेनाओं को वापस बुलाने का ऐलान भी पहले 100 दिनों के अंदर करने का ऐलान किया था। इसके अलावा ट्रंप के मुताबिक यूएन पीसकीपिंग मिशन पर बेकार खर्च होने वाली रकम को भी बंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+