Black Cleopatra: रानी क्लियोपेट्रा को ‘ब्लैक’ दिखाने पर भड़के मिस्र के लोग, नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग

रानी क्लियोपेट्रा ने 18 वर्ष की उम्र में मिस्र का सिंहासन संभाला। वह कला व व्यापार के सम्बंध में देश को बुलंदियों पर लेकर गई। क्लियोपेट्रा को प्राचीन विश्व की इकलौती ताकतवर महिला शासक के रूप में जाना जाता है।

Black Cleopatra netflix

प्राचीन मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा को अश्वेत महिला के रूप में फिल्माकर नेटफ्लिक्स मुश्किल में पड़ गया है। मिस्र के एक वकील ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेबसीरिज 'क्वीन क्लियोपेट्रा' को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुकदमा दायर किया है।

मिस्र के वकील महमूद अल-सेमरी ने नेटफ्लिक्स पर आरोप लगाया है कि वह क्लियोपेट्रा को एक अश्वेत अफ्रीकी के रूप में दिखाकर मिस्र की पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं। वकील ने अनुरोध किया है कि इस शो के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही वकील अल-सेमरी ने मिस्र में नेटफ्लिक्स को बंद करने की भी मांग की है। वकील अल-सेमरी की इस शिकायत ने क्लियोपेट्रा की पहचान को लेकर एक पुरानी बहस छेड़ दी है। आपको बता दें कि क्लियोपेट्रा की 'जाति' और रंग-रूप को लेकर बहस कोई नई नहीं है।

कई इतिहासकारों का कहना है कि वह मैसेडोनियन विरासत की थी इसलिए गोरी-चमड़ी वाली थी, जबकि कुछ का ऐसा मानना है कि वह अफ्रीकी, ग्रीक या मिस्र की थी। कुछ पुरातत्वविदों का ऐसा भी मानना है कि क्लियोपेट्रा "काली नहीं. बल्कि हल्की चमड़ी वाली थी"।

क्लियोपेट्रा को मानव इतिहास की सबसे बुद्धिमान और खूबसूरत रानी माना जाता है। दुनिया के हर मुल्क में सबसे खूबसूरत युवती की तुलना क्लियोपेट्रा से की जाती है। मिस्र की इस शक्तिशाली रानी ने 51 ईसा पूर्व से लेकर 30 ईसा पूर्व तक शासन किया था।

हाल ही में, गैल गैडोट को एक फिल्म में क्लियोपेट्रा का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। लेकिन इसके लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। लोगों का कहना था कि एक मिस्र की रानी का किरदार अदा करने के लिए कैसे इजरायली मूल की अभिनेत्री का चयन किया जा सकता है।

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की क्वीन क्लियोपेट्रा में एक अश्वेत ब्रिटिश अभिनेत्री एडेल जेम्स क्लियोपेट्रा का किरदार निभा रही हैं। एडेल जेम्स ने इस विरोध को लेकर कहा कि जिन्हें क्लियोपेट्रा का अश्वेत किरदार को देख दिक्कतें हो रही हैं वे ये सीरिज न देखें।

एडेल जेम्स ने एक ट्विटर पोस्ट में यह टिप्पणी की। इस दौरान उन्होंने उस टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट्स भी साझा किया जिनमें उन्हें नस्लवादी गालियां दी जा रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+