अब मांग कर नहीं देख पाएंगे Netflix, पासवर्ड शेयरिंग को लेकर नये प्लान पर ट्रायल शुरू
अगर आप अपने दोस्त के दोस्त के दोस्त का नेटफ्लिक्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयर करने में बड़ा बदलाव लाने वाला है।
वाशिंगटन: अगर आप अपने दोस्त के दोस्त के दोस्त का नेटफ्लिक्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। किसी और के अकाउंट से नेटफ्लिक्स पर फिल्मों का स्वाद लेने वालों को नेटफ्लिक्स बड़ा झटका देने जा रहा है। नेटफ्लिक्स अब ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है, जिसकी वजह से आप किसी और के अकाउंट से नेटफ्लिक्स नहीं देख पाएंगे।

नेटफ्लिक्स के सेटिंग्स में बदलाव
नेटफ्लिक्स बहुत जल्द ऐसे फीचर्स शामिल करने जा रहा है जिसके बाद जिस यूजर ने नेटफ्लिक्स का रिजार्च करवाया है सिर्फ वही नेटफ्लिक्स का इस्तेमास कर पाएगा। नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की पॉलिसी के मुताबिक कोई और पासवर्ड शेयर करना मना है और कंपनी अपने टर्म्स एंड कंडीशन के मुताबिक ही काम करने जा रही है। नेटफ्लिक्स के यूजर एक ही अकाउंट में अलग अलग प्रोफाइल बनाते हैं लेकिन अब नेटफ्लिक्स उसमें कुछ बदलाव करने जा रहा है। अब प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद आप ही यूजर हैं, इसे सत्यापित करने के लिए आपके मेल पर OTP भेजा जाएगा और उस ओटीपी के इस्तेमाल के बाद ही आप नेटफ्लिक्स देख पाएंगे। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में स्किप का भी ऑप्शन होगा। अगर आप चाहते हैं कि बाद में ओटीपी डालें, तो स्किप ऑप्शन चूज कर सकते हैं लेकिन उस स्थिति में आपके पास बार बार पॉप-अप विंडो खुलता रहेगा।

पासवर्ड प्रोटेक्शन का ट्रायल शुरू
नेटफ्लिक्स ने अपने नये फीचर को लेकर ट्रायल शुरू कर दिया है और इस वक्त चुनिंदा यूजर्स पर ही ट्रायल चल रहा है। इसके तहत हर बार नेटफ्लिक्स खोलने पर हर बार नोटिफिकेशन भेजा जाएगा और आपको अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। अगर आप किसी और के अकाउंट से नेटफ्लिक्स देख रहे हैं तो फिर आपके लिए दिक्कत है। दिक्कत ये कि ओटीपी के लिए आपको बार बार अपने दोस्त को फोन करना होगा और ये हमेशा करना संभव नहीं होता है। नेटफ्लिक्स ने ये बदलाव करने का फैसला उस वक्त लिया है जब नेटफ्लिक्स के व्यूअरशिप में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले महीने नेटफ्लिक्स के 200 मिलियन दर्शक हो चुके हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के इस बदलाव के बाद शायद कुछ दर्शक कम हो सकते हैं।

लॉकडाउन में नेटफ्लिक्स को फायदा
साल 2020 दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा था। लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगी हुई थी और लॉकडाउन ने नेटफ्लिक्स के लिए किस्मत का दरवाजा खोल दिया। CNN में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में सिर्फ एशिया में करीब 93 लाख लोगों ने Netflix सब्सक्राइब किया जो 2019 के मुकाबले 65% ज्यादा है। सब्सक्राइबर में उछाल आने के साथ ही Netflix का मुनाफा यूरोप के 40% के मुकाबले भारत में 62% तक बढ़ गया। एशिया में मिली अप्रत्याशित सफलता के बाद अब Netflix एशिया में ऑरिजनल कंटेंट के साथ उन बाजारों तक पहुंचने की कोशिश में लग गया है, जो अब तक Netflix की पहुंच से दूर है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि अभी तक Netflix की पहुंच चीन में नहीं पहुंच पाई है। फिर भी नेटफ्लिक्स का सिनेमा की दुनिया का बेताज बादशाह बनना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। Netflix के COO ग्रेग पीटर नेटफ्लिक्स की सफलता पर गर्व करते हुए कहते हैं कि हम एशियाई बाजारों में अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एशिया में अभी करोड़ों करोड़ ऐसे लोग हैं, जिनतक हम अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications