भारत से भेजी गयी मैगी के सैंपल्स की जांच के बाद नेपाल लगा सकता है बैन
काठमांडू। मैगी में निर्धारित मात्रा से अधिक लेड पाये जाने के बाद नेस्ले ने भारतीय बाजार से मैगी को पूरी तरह से वापस ले लिया है। वहीं भारत से निर्मित मैगी की खेप की गुणवत्ता की जांच का नेपाल ने फैसला लिया है। [जानिये कितनी खतरनाक है मैगी]
वहीं नेपाल सरकार ने लोगों के से आग्रह किया है कि भी नेपाल सरकार ने जांच शुरु कर दी है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वो मैगी खाने से परहेज करें, साथ ही सरकार ने विक्रेताओं से भी मैगी को वापस लेने के लिए कहा है।
डिपार्टमेंट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड कंट्रोल ऑफ नेपाल ने भारत और नेपाल में मैगी पर मचे घमासान के बाद इसे नेपाल में बिक्री पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है। यही नहीं डीएफटीसी ने मैगी के डीलरों को नेपाल में इसकी सप्लाई पर रोक लगाने को भी कहा है।













Click it and Unblock the Notifications