नेपाल: पीएम ओली के 'असली अयोध्‍या' वाले बेतुके दावे को सच साबित करने की कवायद, थोरी में होगी खुदाई

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के असली अयोध्‍या वाले दावे के बाद अब आर्कियोलॉजिकल विभाग ने थोरी में खुदाई करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों ओली ने कहा था कि भगवान राम नेपाली हैं और असली अयोध्‍या, भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है। उनके इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। हालांकि ओली के बयान के बाद अब उनके ही देश में उनका विरोध शुरू हो गया है। उनकी पार्टी नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (एनसीपी) के कई नेताओं ने भी उन्‍हें फटकार लगाई है।

kpsharmaoli-100.jpg

ओली बोले- थोरी में है असली अयोध्‍या

गुरुवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि थोरी में अब रिसर्च और खुदाई की योजना है। यह जगह नेपाल के दक्षिण में है और इसे पीएम ओली ने भगवान राम की असली जन्‍मस्‍थली बताया है। हालांकि कई नेताओं ने ओली के बयान को गैर-वाजिब और बिना दिमाग वाला करार दिया है। ओली ने कहा था कि भगवान राम को जन्‍म बिरगुंज के करीब थोरी में हुआ था और असली अयोध्‍या नेपाल में है। नेताओं ने ओली से उनका बयान वापस लेने की मांग भी की थी। नेपाल के माई रिपब्लिका अखबार के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल विभाग अब अलग-अलग मंत्रालयों के साथ थोरी में असली अयोध्‍या का पता लगाने के लिए खुदाई करने पर सोच रहा है। विभाग के निदेशक दामोदर गौतम ने कहा है कि उनका विभाग पीएम के बयान के बाद थोरी में पुरातत्‍व अध्‍ययन करने को लेकर गंभीर है। उन्‍होंने कहा, 'विभाग की तरफ से विभिन्‍न मंत्रालयों के साथ मीटिंग्‍स हो रही हैं ताकि ठोरी में रिसर्च की संभावना पर विस्‍तार से चर्चा हो सके।' उन्‍होंने कहा है कि इस मसले पर विभाग की तरफ से विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी। हालांकि आर्कियोलॉजिक विभाग के पास थोरी में खुदाई शुरू करने का कोई आधार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+