नेपाल हुआ नाराज, छात्रों ने PM मोदी के पुतले फूंके
नयी दिल्ली। नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार नेपाल के संपर्क में है और उसकी मदद कर रहे हैं, लेकिन नेपाल में भूकंप के बाद से भारतीय मीडिया पर प्रहार किया जा रहा है।

वहां भूकंप के बाद से #GoHomeIndianMedia कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैपेंन को चलने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके जाने का मामला सामने आया है। नेपाली छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका।
नेपाली मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल के तराई जिलों को आपस में जोड़ने वाले महेंद्र राजमार्ग पर इटहरी में नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। मोदी का पुतला फूंकने के साथ नेपाल में भारत का हस्तक्षेप बंद करो के नारे लगाए गए। नाराज छात्रों ने भारत की दखलअंजादी पर भी गुस्सा जाहिर किया।












Click it and Unblock the Notifications