Nepal Politics: राजा ज्ञानेन्द्र को गिरफ्तार कर सकती है नेपाली पुलिस! राजशाही आंदोलन से घबराए PM ओली का फैसला
Nepal Politics: नेपाल में पिछले कुछ दिनों से राजशाही व्यवस्था की वापसी को लेकर आंदोलन चल रहा है। लोग नेपाल में लोकतंत्र की जगह पर राजतंत्र लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इस आंदोलन से घबराए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अजीबोगरीब बयान दे दिया है।
उन्होंने इसके पीछे भारत का हाथ बता दिया है। वहीं नेपाल के राजा ज्ञानेन्द्र को गिरफ्तार करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए राजनीतिक दलों से समर्थन मांग रही है।

के पी शर्मा ओली का भारत पर गंभीर आरोप
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने दावा किया है कि भारत ने देश में राजशाही समर्थक आंदोलन को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है। ओली ने यह भी कहा कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाकर भारत की भूमिका का 'पर्दाफाश'करेंगे। उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान ये बातें कही है।
'संसद में भारत की भूमिका उजागर करेंगे'
ओली ने तीन दिन पहले नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूएमएल के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में यह बयान दिया। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ नेता ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ओली ने पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह को गिरफ्तार करने की बात कही और यह भी कहा कि वह बुधवार को संसद में भारत की भूमिका उजागर करेंगे।
राजा ज्ञानेन्द्र का हो रहा है भव्य स्वागत
रविवार को ज्ञानेन्द्र ने गोरखा के मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनका नुवाकोट में भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा भी पिछले कई दिनों से राजा ज्ञानेन्द्र देश भर की यात्रा कर रहे हैं। जहां पर हजारों की संख्या में लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। जिसको देख कर नेपाल की सरकार घबरा गई है। और पीएम ओली भारत पर गंभीर आरोप लगा रही है।
पीएम ओली को लगा बड़ा झटका
वहीं राजा ज्ञानेन्द्र की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए पीएम ओली राजशाही के खिलाफ नेपाल की तीन सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका यह प्रयास असफल हो रहा है। नेपाली कांग्रेस, जो कि सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है, ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प तो लिया, लेकिन सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन-माओवादी सेंटर के साथ मिलकर कोई मोर्चा बनाने से इनकार कर दिया।
प्रचंड ने दिया ओली को समर्थन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-माओवादी सेंटर के प्रमुख पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने ओली को आश्वासन दिया है कि अगर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह को गिरफ्तार किया जाता है तो वह उनका समर्थन करेंगे।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications