नेपाल विमान हादसा: प्लेन में 5 भारतीय थे सवार, सेती नदी की खाई में गिरा जहाज, कुल 68 शव बरामद

नेपाल के पोखरा में रविवार को 72 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान एटीआर-72 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

Nepal Pokhara airport Plane crashes Update

Nepal Pokhara airport Plane crashes Update: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यात्री विमान एटीआर-72 सेती नदी की खाई गिरा है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अब तक कुल 68 शव बरामद किए गए हैं। यात्री विमान एटीआर-72 काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

विमान में सवार थे 5 भारतीय

विमान में सवार थे 5 भारतीय

क्या जहाज पर विदेशी नागरिक थे? इसके बारे में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नेपाल की यति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में सवार 72 लोगों में से 10 विदेशी नागरिक थे। विमान में सवार लोगों में 5 भारतीय थे। हालांकि भारतीय बच पाए हैं या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा थै

विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा थै

नेपाल के पोखरा में रविवार (15 जनवरी) को 72 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान एटीआर-72 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान एयरपोर्ट और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच बहने वाली सेती गंडकी नदी के तट पर स्थित जंगली भूमि में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल से अब तक 68 शव निकाले जा चुके हैं।

किस-किस देश के लोग सवार थे विमान में

किस-किस देश के लोग सवार थे विमान में

दुर्घटनाग्रस्त होते ही विमान में आग लग गई और बचावकर्मी इसे उतारने की कोशिश कर रहे थे। यात्रियों के लिस्ट से पता चलता है कि जहाज पर सवार यात्रियों में से 11 इंटरनेशन यात्री थे, जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं। हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, "दुर्घटना के समय विमान में 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश नागरिक, दो कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।" पोखरा एयरपोर्ट पर यात्री विमान हादसे के बाद सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+