Nepal Plane Crash : विमान हादसे से ठीक पहले ऐसे डगमगाया 'विमान', VIDEO वायरल
नेपाल में प्लेन क्रैश होने के बाद कई पैसेंजर्स की मौत हो गई। प्लेन क्रैश से ठीक पहले नेपाल का विमान हवा में नियंत्रण खो बैठा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nepal Plane Crash में दर्जनों लोगों की मौत के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे सहित कई फोटो-विजुअल वायरल हो रहे हैं। एक और वीडियो वायरल हो रहा जिसमें प्लेन क्रैश से ठीक पहले विमान के बैलेंस बिगड़ना देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना से ठीक पहले अंतिम क्षणों का वीडियो सामने आया है।
रविवार को पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले की वीडियो पर इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया कि नेपाल में विमान बीच हवा में नियंत्रण खो देता है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो प्लेन क्रैश से कुछ दूर एक इमारत की छत से रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में यात्री विमान- एटीआर -72 के क्रैश से पहले 72 लोगों को ले जाते हुए दिखाया गया है।
बता दें कि विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान पुराने घरेलू हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच बहने वाली सेती गंडकी नदी के तट पर स्थित जंगली भूमि में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। कुल 53 नेपाली, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, दो कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।
Video of what seems to be moments before the crash of Yeti Airlines🇳🇵 ATR72 carrying 72 passengers near Pokhara Airport#aerowanderer #aviation #avgeek #nepal #yetiairlines pic.twitter.com/hk12Edlvpf
— Aerowanderer (@aerowanderer) January 15, 2023
दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही विमान में आग लग गई। पैसेंजर्स को सुरक्षित बचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब तक 68 शव बरामद किए जा चुके हैं। पोखरा एयरपोर्ट पर यात्री विमान हादसे के बाद सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई।
समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से इंडिया टुडे ने बताया कि एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, हम नहीं जानते कि कितने लोग सुरक्षित बचे हैं।
Recommended Video
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में कम से कम 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications