Nepal Plane crash: दो हफ्ते पहले ही पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था,चीन की वजह से छिड़ा था ये विवाद

nepal-plane-crash-pokhara-airport-was-inaugurated-2-weeks-ago-this-controversy-due-to-china

Nepal Pokhara airport Plane crashes Update: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इस साल के पहले दिन ही हुआ था। यह एयरपोर्ट चीन के सहयोग से बना है और संयोग से इसका उद्घाटन करने का मौका वहां की चीन समर्थित सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टियों के अगुवा नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को ही मिला है। आइए जानते हैं कि चीन की ओर से ऐसा क्या किया गया कि सत्ता संभालते हुए प्रचंड के लिए पोखरा एयरपोर्ट को लेकर स्थिति असहज हो गई थी।

पोखरा एयरपोर्ट का दो हफ्ते पहले ही हुआ उद्घाटन

पोखरा एयरपोर्ट का दो हफ्ते पहले ही हुआ उद्घाटन

नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जो विमान हादसा हुआ है, उसका उद्घाटन दो हफ्ते पहले ही यानि एक जनवरी को वहां के नए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने किया था। 72 सीटों वाला येति एयरलाइंस का जो यात्री विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह चीन की सहायता से बना है। इसके बारे में प्रचंड ने उद्घाटन के दौरान कहा था कि इससे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से पोखरा का संबंध स्थापित हुआ है। पिछले साल चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पोखरा रीजनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बालुबातर में एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को सौंपा था।

चीनी कनेक्शन की वजह से पोखरा एयरपर्ट पर उठा था विवाद

चीनी कनेक्शन की वजह से पोखरा एयरपर्ट पर उठा था विवाद

पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक विवाद इसके उद्घाटन से पहले ही शुरू हो गया था। तब काठमांडू स्थित चीनी दूतावास ने एकतरफा घोषणा कर दी थी कि यह 'चाइना-नेपाल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव कोऑपरेशन का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है।' उद्घाटन के एक दिन पहले ही चीनी दूतावास की ओर से कहा गया, 'यह चीन-नेपाल बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव कोऑपरेशन का एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है। नेपाल की सरकार और नेपाली जनता को हार्दिक बधाई! ' नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रचंड ने इस बात पर चिंता जताई थी कि अब यह मुद्दा क्यों सामने आ रहा है और उन्होंने चीन की ओर से कही गई बात का जिक्र अपने उद्घाटन भाषण में करने से बचने की कोशिश की।

ATR 72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग थे सवार

ATR 72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग थे सवार

बहरहाल नेपाल एविएशन अथॉरिटी के अधिकारियों के हवाले से रॉयटर ने दो-इंजन वाले ATR 72 एयरक्राफ्ट में सवार 72 लोगों में से कम से कम 40 के मारे जाने की पुष्टि की है। येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बारताउला के मुताबिक जिनकी मौत हुई है, उनमें दो नवजात, क्रू के चार सदस्य और 10 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस घटना के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई।

विमान में 5 भारतीय नागरिक सवार थे- नेपाल

विमान में 5 भारतीय नागरिक सवार थे- नेपाल

इस बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि येति एयरलाइंस का एक ATR-72 विमान जो काठमांडू से जा रहा था, वह पोखरा एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस विमान में 5 भारतीय यात्रा कर रहे थे। राहत और बचाव का काम चल रहा है।'

मौसम साफ था- नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी

मौसम साफ था- नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी

नेपाल में इससे पहले भी कई बड़ी विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट समेत विश्व की 14 ऊंची चोटियों में से 8 सर्वाधिक ऊंची चोटियां मौजूद हैं। यहां अचानक मौसम बदलने की वजह से तुरंत ही उड़ान के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। वैसे इस मामले में नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि मौसम साफ था। एक वीडियो भी जो संबंधित हादसे से तुरंत पहले का वायरल हो रहा है, उसमें भी विमान करवट लेता नजर आ रहा है, लेकिन बाकी मौसम साफ मालूम पड़ रहा है।


Recommended Video

    Nepal Plane Crash: Kathmandu से Pokhra जा रहा विमान हुआ क्रैश | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+