Nepal Plane Crash: सवालों के घेरे में विमान कंपनी, हादसे से ठीक पहले का आया भयावह वीडियो

Nepal Plane Crash: नेपाल में एक और बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर बॉम्बार्डियर CRJ 200 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में सिर्फ पायलट की जान बच पाई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे के अंतिम क्षणों को एक नया वीडियो सामने आया है। फुटेज में विमान के अंतिम पलों को देखा जा सकता है। यह वीडियो र्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले का है, जिसमे देखा जा सकता है कि विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था।

nepal plane crash

विमान में सभी सौर्य एयरलाइंस के लोग

सौर्य एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान पोखरा जा रहा था, इसी दौरान यह विमान जमीन पर गिरने से पहले अचानक झुका और उसमें विस्फोट हो गया। हादसा सुबह 11.15 बजे हुआ है। इसमें सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई, जिनमें दो चालक दल के सदस्य और 17 कर्मचारी शामिल हैं।

चौंकाने वाला वीडियो सामने आया

इस हादसे का आज सुबह एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया जिसमें विमान के जमीन से टकराने से ठीक पहले के पल को दिखाया गया है। हवाई अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद इस 18 सेकंड के वीडियो में विमान को रनवे पर टकराते हुए देखा जा सकता है। विमान फिसलते हुए जमीन से टकराता है और फिर आग की लपटों में घिर जाता है।

रिपेयर के लिए जा रहा था विमान

बताया जा रहा है कि इस विमान की तकनीकी सर्विस होनी थी। विमान को पूरी तरह से रिपेयर किया जाना था। ऐसे में सवाल यह है जब विमान को रिपेयर के लिए ले जाया जा रहा था तो आखिर इसमे इतने लोगों को क्यों बैठाया गया।

आखिर क्यों इतने लोग विमान में सवार

लिहाजा बड़ा सवाल यह है कि तकनीकी विश्लेषण से पहले विमान में इतनी अधिक संख्यों में लोगों को क्यों भेजा गया है। हालांकि विमान में आम यात्री नहीं थे, बल्कि क्रू मेंबर्स के सदस्य और स्टाफ के सदस्य थे। विमान में 19 लोग सवार थे और ये सभी सौर्य एयरलाइंस के स्टाफ थे।

टेक्निकल इंस्पेक्शन से पहले हादसा

गौर करने वाली बात है कि यह विमान 2003 में बना था। इस विमान को एक महीने के लिए हैंगर में रखा जाना था, जहां इसका टेक्निकल इंस्पेक्शन होने के बाद इसकी मरम्मत की जाती। लेकिन इससे पहले ही विमान रनवे 20 पर क्रैश हो गया। विमान ने रनवे 2 से टेकऑफ किया था।

7 जगह पर एयरलाइंस की सेवाएं

सौर्य एयरलाइंस की बात करें तो यह नेपाल में सात डेस्टिनेशन पर रन करती है। यह भद्रपुर, बिरतनगर, धनगढ़ी, काठमांडू, नेपालगंज, पोखरा और सिद्धार्थनगर में अपनी सेवाएं देती है। बॉम्बार्डियर का सीआरजे 200 विमान 50 सीटर होता है।

बॉम्बार्डियर के विमानों का इतिहास हादसों से भरा है। इससे पहले इस कंपनी के विमान 14 बड़े हादसों का शिकार हो चुके हैं। 2004 में चीन में इसी मॉडल का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमे 53 लोगों की जान चली गई थी। 2006 में 49 लोगों की एक हादसे में जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+