ओशो सेंटर से गायब हुई नेपाल के मेयर की बेटी, भारी तलाशी अभियान के बाद गोवा में इस हाल में मिली

Nepal Mayor's daughter News: नेपाल के एक मेयर की बेटी पिछले दो दिनों से गोवा से लापता थी और बुधवार को सघन तलाशी अभियान के बाद जाकर वो मिल गई है।

36 साल की आरती हमाल के पिता गोपाल हमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपील की थी, कि अगर किसी के पास उसके ठिकाने के बारे में जानकारी हो, तो उन्हें सूचित करें। धनगढ़ी उप-महानगरीय शहर के मेयर ने लिखा था, कि उन्हें उनके दोस्त से संदेश मिला है, कि उनकी बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Nepal Mayor s daughter News

2 दिनों तक गायब थी नेपाल के मेयर की बेटी

गोपाल हमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, कि "जब परिवार ने उस तक पहुंचने की कोशिश की, तो उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और जिसके बाद उन्होंने गोवा पुलिस से संपर्क किया है।" हताश पिता ने कहा, कि आरती पिछले कुछ महीनों से गोवा के ओशो ध्यान केंद्र में रह रही थी। उन्होंने कहा, कि उसका अंतिम स्थान अज्ञात था, लेकिन किसी ने उसे अश्वेम बीच के पास देखा था।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, कि "मैं गोवा में रहने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं, कि मेरी बेटी आरती की तलाश में सहायता करें। साथ ही, मेरी छोटी बेटी आरज़ू और दामाद हमारी बड़ी बेटी आरती की तलाश के लिए आज रात गोवा के लिए उड़ान भर रहे हैं।"

इसके बाद, गोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसकी बेटी को ट्रैक करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

आरती की बहन ने भी लगाई थी मदद की गुहार

वहीं, आरती की छोटी बहन आरज़ू हमाल ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मदद मांगी थी और उन्होंने दावा किया, कि कुछ कॉल करने वालों ने आरती को सिओलिम के पास एक पुल पर देखा है।

उन्होंने लिखा, कि "हम अभी हैदराबाद पहुंचे हैं, गोवा के लिए हमारी फ्लाइट से पहले हमारे पास 5 घंटे का लंबा ट्रांजिट है। नेपाल से लखनऊ के लिए रवाना होने के बाद से हमें 500 से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। हमें रात 12:00 बजे के बाद भी कॉल आ रही हैं। कुछ के अनुसार कॉल करने वालों में से उसे आखिरी बार सिओलिम के पास एक पुल पर देखा गया था। उनमें से कुछ का मानना है, कि उसे वहां से एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था, क्योंकि वह बेहोश पाई गई थी, जबकि अन्य कह रहे हैं कि उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।"

उन्होंने आगे लिखा, कि हम लोग उसे हर जगह, पुलिस स्टेशन और अस्पतालों में तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।

वहीं, बाद में गोवा पुलिस ने आरती को उत्तरी गोवा के मंड्रेम के एक होटल से खोज निकाला। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है, वो ओशो सेंटर से होटल क्यों चली गई थी और वो दो दिनों तक अपने घरवालों से संपर्क में क्यों नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+