नेपाल के पूर्व PM ओली को गिरफ्तारी का डर, कहा- सत्ता छोड़ने के बाद अब जान पर खतरा, रोकी गई सुरक्षा
KP Sharma Oli On Gen Z: नेपाल की राजनीति एक बार फिर बड़े विवाद के केंद्र में आ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कार्यवाहक सरकार (केयरटेकर गवर्नमेंट) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओली ने कहा है कि अंतरिम सरकार उन्हें किसी भी पर्याप्त कानूनी आधार के बिना गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, और यह सब आगामी आम चुनाव (5 मार्च 2026) से पहले उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश है।
काठमांडू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रशासन लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के बजाय, राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और व्यक्तिगत प्रतिशोध में लगा हुआ है। ओली ने इस केयरटेकर सरकार को 'असंवैधानिक' भी बताया, जिसका गठन लोकतांत्रिक सिद्धांतों का उल्लंघन करके किया गया है।

ओली की बगावत: चुनाव नहीं, गिरफ्तारी पर ध्यान
केपी ओली ने स्पष्ट किया कि केयरटेकर सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने अपनी सुरक्षा हटाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उनके जीवन पर अभी भी खतरा बना हुआ है। ओली ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस्तीफा देने के बाद उन्हें नेपाल सेना ने बालुवाटर स्थित प्रधानमंत्री आवास से बचाया था, जब वह Gen Z नेतृत्व वाले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुश्किल से भीड़ से बच पाए थे। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान उनका मोबाइल फोन कई दिनों तक जब्त रखा गया था।
ये भी पढे़ं: Nepal को मिली नई 'जीवित देवी', ढाई साल की आर्या तारा शाक्य बनीं कुमारी, जानें सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Gen Z आंदोलन पर बाहरी ताकतों का आरोप
ओली ने Gen Z के हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठे इस आंदोलन के पीछे 'बाहरी ताकतों' का प्रभाव था। उनके अनुसार, विरोध के दौरान हुई आगजनी और तोड़फोड़ बाहरी लोगों द्वारा उकसाई गई थी। उन्होंने 'Nepo-babe' अभियान को भी अस्वीकार किया। हालाँकि, उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी भावना का समर्थन किया, लेकिन सरकारी इमारतों को हुए नुकसान पर असहमति जताई। ओली ने मीडिया पर भी दबाव और डर के कारण सही रिपोर्टिंग न करने का आरोप लगाया।
'सत्ता में लौटूंगा, राजनीति नहीं छोड़ूंगा'
पूर्व प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति छोड़ने या पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि "देश और मेरी पार्टी को अभी भी मेरी जरूरत है।" ओली ने विश्वास जताया कि अगर लोग उन्हें वोट देंगे, तो वह सत्ता में लौट सकते हैं। इस बीच, उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी भंग हुई प्रतिनिधि सभा की पुनर्स्थापना की मांग करेगी।
ये भी पढे़ं: Nepal: नई PM सुशीला कार्की ने चीन-अमेरिका समेत 11 देशों को दिया झटका, भारत के लिए क्या किया?












Click it and Unblock the Notifications