कोविशील्ड वैक्सीन को नेपाल में भी मिली मंजूरी, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मिलेगा ऑर्डर

नई दिल्ली। Covishield in Nepal भारत में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 16 जनवरी यानि कल से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। भारत में निर्मित कोवैक्सीन और कोविशील्ड का टीकाकरण अभियान कल से शुरू हो रहा है। इस बीच नेपाल ने भारत में बनी एस्ट्रेजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड को अपने देश में मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि नेपाल समेत कई पड़ोसी देशों ने कोविशील्ड में दिलचस्पी जाहिर की थी। अब खबर है कि इस वैक्सीन को नेपाल में भी मंजूरी मिल गई है और नेपाल के लिए भी कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Nepal-Bangladesh समेत इन देशों को India करेगा वैक्सीन सप्लाई | वनइंडिया हिंदी
    covishield

    भारत में नेपाल के राजदूत ने वैक्सीन निर्माताओं से की थी मुलाकात

    नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, औषधि प्रशासन विभाग ने एक बयान में कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशील्ड वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को नेपाल में सशर्त अनुमति दे दी गई है। आपको बता दें कि नेपाल ने कोविशील्ड के लिए दिलचस्पी जाहिर की थी। भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने वैक्सीन निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ दिल्ली में इसको लेकर चर्चा भी की थी। बता दें कि कोविशील्ड वैक्सीन का भारत में निर्माण किया गया है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर इस वैक्सीन की निर्माण किया है। इस वैक्सीन को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने विकसित किया था।

    इन देशों ने भी कोविशील्ड में दिखाई थी दिलचस्पी

    भारत में कोविशील्ड को मंजूरी मिल जाने के बाद कई पड़ोसी देशों के साथ-साथ अन्य देशों ने भी इस वैक्सीन की मांग की थी। इसमें ब्राजील, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+