Nepal Election 2026: केपी ओली के गढ़ में Gen-Z नेता बालेन शाह ने ठोकी ताल, पूर्व पीएम के खिलाफ कर दिया नामांकन

Nepal Election 2026: नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा के चुनाव इस बार ऐतिहासिक और बेहद दिलचस्प होने वाले हैं। पूरे देश की निगाहें झापा निर्वाचन क्षेत्र-5 पर टिकी हैं, जो इस वक्त नेपाल की सबसे 'हॉट सीट' बन चुकी है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के दिग्गज नेता केपी शर्मा ओली का मुकाबला देश की उभरती युवा शक्ति और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह (बालेन) से है।

जहां ओली अपनी दशकों पुरानी राजनीतिक विरासत बचाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बालेन 'जेन जेड' और बदलाव की चाह रखने वाले युवाओं के चेहरे के रूप में उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

Nepal Election oli vs balen shah

Balen Shah vs KP Oli: दिग्गज बनाम युवा जोश

झापा-5 में मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच है। 70 पार कर चुके केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli Jhapa 5) यहां से छह बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन इस बार उनके सामने बालेन शाह हैं, जो उम्र में उनसे आधे हैं। बालेन ने मेयर पद से इस्तीफा देकर संसदीय राजनीति में कदम रखा है। सितंबर के युवा आंदोलन और उसमें हुई मौतों को लेकर ओली के खिलाफ जो नाराजगी है, उसका फायदा बालेन को मिल सकता है। यह सीट तय करेगी कि नेपाल की सत्ता की चाबी अनुभवी हाथों में रहेगी या युवा नेतृत्व को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Nepal PM: बालेन शाह बनेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री! चुनाव से पहले रबी लामिछाने की पार्टी का बड़ा ऐलान

शेरबहादुर देउबा का संन्यास और गगन थापा की नई पिच

इस चुनाव की एक और बड़ी खबर पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा का चुनाव न लड़ना है। इसके साथ ही उनकी 34 साल की संसदीय यात्रा थम गई है। दूसरी ओर, नेपाली कांग्रेस के कद्दावर नेता गगन थापा ने अपना पारंपरिक क्षेत्र छोड़कर मधेश के सर्लाही-4 को चुना है। यहां उनकी सीधी टक्कर डॉ. अमरेश कुमार सिंह से है। इन दिग्गजों के क्षेत्रों में बदलाव ने नेपाल की चुनावी बिसात को और भी जटिल और रोमांचक बना दिया है।

दिग्गजों का मैदान: प्रचंड, माधव और रवि लामिछाने

नेपाल की राजनीति के अन्य बड़े खिलाड़ी भी अपनी साख बचाने मैदान में हैं। प्रचंड ने रुकुम पूर्व से और माधव कुमार नेपाल ने रौतहट-1 से पर्चा भरा है। आरएसपी के सभापति रवि लामिछाने चितवन-2 से अपनी लोकप्रियता की परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, उपेंद्र यादव और डॉ. शेखर कोइराला जैसे नेता भी अपनी-अपनी सीटों पर कड़े मुकाबले में फंसे हैं। सभी बड़े नेताओं के नामांकन के बाद अब चुनावी समीकरणों में रोज नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Nepal Violence: नेपाल में फिर क्यों भड़की हिंसा? लगाना पड़ा कर्फ्यू, भारत से सटा बॉर्डर पूरी तरह सील

चुनावी आंकड़े: 3,500 उम्मीदवारों के बीच जंग

नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्यक्ष निर्वाचन की 165 सीटों के लिए कुल 3,483 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें 3,088 पुरुष और 395 महिलाएं शामिल हैं। नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए 110 सदस्य समानुपातिक प्रणाली से चुने जाएंगे, जबकि बाकी 165 का फैसला 5 मार्च को जनता के वोट से होगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही हिमालयी राष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+