नेपाल भूकंप: मौत का आंकड़ा 5,000 के पार, राहत सामग्री ना मिलने पर भड़के लोग
काठमांडू। शनिवार को आये भारी भूकंप ने नेपाल को तहस-नहस कर दिया है, हालांकि राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों को सरकारी इंतजामों की कमी झेलनी पड़ रही है जिसके कारण गुस्साये लोगों ने बुधवार को राहत कार्यो में कमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। आपको बता दें कि इस त्रासदी में 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
हालांकि नेपाल में सुधार हो रहा है, काठमांडू की सड़कों पर यातायात सुचारु रूप से चलने लगा है। प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है औरज्यादातर इलाकों में टेलीफोन सुविधा शुरू हो काम करने लगी है।
लेकिन अभी भी काफी लोग ऐसे हैं जो कि मलबे के नीचे दबे हुए हैं और लाखों लोग खुले में रह रहे हैं, बहुतों के घर मिट्टी में तब्दील हो चुके हैं, लोगों के अंदर गुस्सा और दुख इस कदर है जिसके कारण राहत कार्यो को पूरा होते ना देख उनका गुस्सा फूट पड़ा और वो लोग प्रदर्शन पर उतर आये।













Click it and Unblock the Notifications