नेपाल भूकंप: यूरिन पीकर युवक ने बचाई अपनी जान
काठमांडू। नेपाल में भूकंप को आये आज चौथा दिन है, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है बावजूद इसके अभी भी बहुत सारी लाशें मलबे के नीचे दबी हुई है। जितना भयावह वहां का मंजर है उतनी ही भयंकर उन लोगों की दास्तां है जो चार दिन तक मलबे के नीचे दबकर जिंदा वापस आये हैं, ऐसी ही एक दर्द भरी और भयानक कहानी सुनायी ऋषि खनल नाम के व्यक्ति ने, जो कि पिछले चार दिनों से मलबे के नीचे दबे हुए थे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें बचने की कोई उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने खुद को बचाने के लिए अपना यूरिन पीया, ऋषि ने बोला कि उसके आस-पास लाशों की ढे़र था, जिसमें से बहुत बदबू आ रही थी, वो लगातार पत्थर फेंक रहे थे ताकि किसी को लगे कि वो जिंदा है, ऋषि ने बोला कि उनके आगे केवल अंधेरा ही अंधेरा ही था उन्होंने तो जीने की आस ही छोड़ दी थी। फिलहाल उनकी हालत काफी गंभीर है, उनके होंठ बुरी तरह से फटे हुए हैं तो उनके नाखून सफेद पड़ चुके हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।
भूकंप में भारत का 10 फुट तक का हिस्सा नेपाल में खिसका
मालूम हो कि अब तक नेपाल भूंकप में पांच हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं, आज भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट के दल को भूकंप प्रभावित नेपाल में चल रहे राहत तथा बचाव कार्य में मदद के लिए भेजा गया है, वहां लगातार ऱाहत और बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications