26 करोड़ में बिकेगा नील आर्मस्ट्रांग के साथ चांद का सफर करने वाला बैग!

48 साल पहले 1969 में नील आर्मस्ट्रांग के साथ चांद का सफर करने वाले इस बैग में वहां की धूल के अवशेष हैं।

नई दिल्ली। जिस बैग को लेकर अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था, उस बैग की नीलामी होने जा रही है। इस बैग का इस्तेमाल आर्मस्ट्रांग ने चांद से धूल के नमूने लाने के लिए इस्तेमाल किया था। सफेद रंग के इस बैग की नीलामी में 40 लाख डॉलर (करीब 25 करोड़ 80 लाख रुपए) से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। सूथबे नाम की संस्था ने इस बैग की नीलामी का ऐलान किया है।

Neil Armstrong, Moon, Bag, Auction, नीलामी, बैग, चांद

48 साल पहले 1969 में चांद का सफर करने वाले इस बैग में वहां की धूल के अवशेष हैं। न्यूयॉर्क में 20 जुलाई को अपोलो-11 चंद्र अभियान की 48वीं वर्षगांठ के मौके पर इसकी नीलामी होगी। इस बैग को 'लुनार सैंपल रिटर्न' नाम दिया गया है।

Neil Armstrong, Moon, Bag, Auction, नीलामी, बैग, चांद

नीलामी में बैग के अलावा आर्मस्ट्रांग के सहयोगी रहे एल्डि्रन के दस्तखत वाला एक फोटो और कुछ दूसरी यादगार चीजें भी शामिल होंगी। नील आर्मस्ट्रांग ने अपोलो 11 अभियान में 500 ग्राम पदार्थ और चंद्रमा की सतह से पांच अलग जगहों से चट्टान के 12 खंड इकट्ठे किए थे, जिन्हें इस बैग में रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+