PM मोदी पर पाक विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो ने दिया था आपत्तिजनक बयान, अब अमेरिका ने भी दिया रिएक्शन

अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों के साथ उनकी अच्छी साझेदारी है और वह नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच इस तरह से वाकयुद्ध हो।

US wants constructive dialogue

Image: File

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अब अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा है कि दोनों देशों के साथ उनकी अच्छी साझेदारी है और वह नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच इस तरह से वाकयुद्ध हो। इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने तमाम मर्यादाओं को लांघते हुए पीएम मोदी को 'गुजरात का कसाई' कह दिया था। बिलावल भुट्टो के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

भारत-पाक दोनों के साथ अमेरिका की गहरी साझेदारी

भारत-पाक दोनों के साथ अमेरिका की गहरी साझेदारी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस से सोमवार को रूटीन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था। इस पर नेड प्राइस ने कि भारत के साथ जहां अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। वहीं पाकिस्तान के साथ भी उनके देश की गहरी साझेदारी है। लेकिन अमेरिका दोनों देशों के साथ संबंध को एक-दूसरे से जोड़ कर नहीं देखता है। नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अमेरिका के रिश्तों का अच्छा होना जरूरी है।

भारत-पाक के बीच वाकयुद्ध की जरूरत नहीं

भारत-पाक के बीच वाकयुद्ध की जरूरत नहीं

अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि सच्चाई यह है कि दोनों देशों के साथ हमारी अच्छी साझेदारी है इसलिए हम भारत और पाकिस्तान के बीच वाक युद्ध नहीं देखना चाहते हैं। नेड प्राइस ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच एक रचनात्मक बातचीत हो और हमें लगता है कि यही पाकिस्तान और भारत के लोगों के लिए बेहतर है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों में से प्रत्येक अमेरिका के लिए अपरिहार्य है। हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।

दोनों देशों के बीच मतभेद समाप्त करने की जरूरत

दोनों देशों के बीच मतभेद समाप्त करने की जरूरत

अमेरिकी प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि दोनों देशों के बीच निश्चित रूप से ऐसे मतभेद हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका एक पार्टनर के रूप में दोनों देशों की मदद करने के लिए तैयार है। बता दें, पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के समर्थन व प्रायोजन के खिलाफ भारत ने उसके बातचीत लंबे समय से बंद कर रखी है। वहीं, शुक्रवार को ब्लूमबर्ग को साक्षात्कार देते हुए बिलावल भुट्टो ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया था।

बिलावल भुट्टो ने फिर की अमर्यादित टिप्पणी

बिलावल भुट्टो ने फिर की अमर्यादित टिप्पणी

बिलावल भुट्टो ने कहा कि उनकी टिप्पणी इतिहास में दर्ज है। बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सही साबित किया है क्योंकि उनकी पार्टी बीजेपी के नेताओं ने मेरे सिर पर इनाम की घोषणा की है। ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में बिलावल ने कहा, "मैं तो बस ऐतिहासिक तथ्य बता रहा था। मैंने पीएम मोदी पर जो टिप्पणी की, वो मेरी नहीं थी। मैंने वो शब्द नहीं गढ़े। पीएम मोदी के लिए 'गुजरात का कसाई' का इस्तेमाल मैंने नहीं बल्कि गुजरात दंगों के बाद भारत के मुसलमानों ने किया है। मुझे लगता है मैंने एक ऐतिहासिक तथ्य दोहराया लेकिन वो मानते हैं कि ऐतिहासिक तथ्य दोहराना व्यक्तिगत हमला है।"

'दाढ़ी वाले के पास अकेली जवान औरत को भेज दिया', हिना रब्बानी के काबुल दौरे से भड़के पाकिस्तानी मौलाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+