अस्पताल के जिस वार्ड में नवाज शरीफ भर्ती हैं उसे जेल घोषित किया गया
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के जिस वार्ड में नवाज शरीफ को भर्ती कराया गया है से सब जेल घोषित कर दिया गया है। नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद कॉर्डिएक सेंटर को सब जेल घोषित कर दिया गया है।

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार मेडिकल कॉलेज के चीफ कमिश्नर रने बताया कि इस वार्ड को अब जेल की ही तरह से देखा जाएगा क्योंकि मिया मोहम्मद नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में दोषी हैं। अस्पताल की ओर से जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह वार्ड अब सब जेल की तरह तबतक रहेगा जबतक नवाज शरीफ यहां भर्ती हैं और उनका यहां इलाज चल रहा है। नवाज शरीफ की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस देगी।
इसे भी पढ़ें- Pakistan Election 2018: पीएम मोदी ने इमरान खान को किया फोन, कहा- उम्मीद है लोकंतत्र की जड़ें और मजबूत होंगी
आपको बता दें कि नवाज शरीफ को पाकिस्तान की कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया है, जिसके बाद से वह जेल में बंद थे, लेकिन तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को उन्हें अदियाला जेल से पीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरयम नवाज को 13 जुलाई को नेशनल अकाउंटेबिलिटी कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अदियाला जेल भेज दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका और रूस की तर्ज पर दिल्ली को मिसाइल शील्ड से किया जाएगा सुरक्षित












Click it and Unblock the Notifications