‘कारगिल प्लान का विरोध किया तो मुझे हटा दिया’, पूर्व PM शरीफ बोले- भारत से रखना चाहता था अच्छे संबंध

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि कारगिल प्लान का विरोध करने के कारण उन्हें 1999 में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। शरीफ ने कहा कि वे भारत सहित अन्य पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध रखने के पक्षधर थे।

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज ने सवालिया लहजे में पूछा कि उन्हें इस बात की वजह जानने का हक है कि उन्हें 1993 और 1999 में सत्ता से क्यों हटा दिया गया था। शरीफ ने कहा कि उन्होंने कहा था कि कारगिल लड़ाई नहीं होनी चाहिए थी।

Nawaz Sharif Wanted better relations with India

नवाज शरीफ ने कहा, "मुझे बताया जाना चाहिए कि मुझे 1993 और 1999 में क्यों बाहर कर दिया गया था। जब मैंने कारगिल योजना का विरोध करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए... तो मुझे (जनरल परवेज मुशर्रफ ने) बाहर कर दिया था। और बाद में मैंने जो कहा वह सही साबित हुआ।"

शरीफ ने दो भारतीय प्रधानमंत्रियों की पाकिस्तान यात्रा के बारे में भी बात की जब वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। शरीफ ने कहा कि उन्होंने हर मोर्चे पर काम किया है। उनके कार्यकाल के दौरान भारत के 2 प्रधानमंत्री वाजपेयी और नरेंद्र मोदी लाहौर आए थे।

लाहौर में पार्टी के संसदीय बोर्ड की मीटिंग में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि जब आपके पड़ोसी आपने नाराज हो जाएंगे या आप अपने पड़ोसी से नाराज रहेंगे तो आप कैसे ग्लोबल स्टेटस हासिल कर सकते हैं।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को भारत, अफगानिस्तान जैसे देशों से रिश्ते सुधारने की जरूरत है। देश को ईरान और चीन से और मजबूत रिश्ते बनाने होंगे। उन्होंने अफसोस जताया कि पाकिस्तान आर्थिक वृद्धि के मामले में अपने पड़ोसियों से पिछड़ गया है।

इमरान खान पर निशाना साधते हुए शरीफ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि एक अनुभवहीन व्यक्ति को देश की बागडोर क्यों सौंपी गई है। शरीफ ने कहा कि इमरान खान की सरकार के दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारी गिरावट आई। फिर शाहबाज शरीफ ने अप्रैल 2022 में सत्ता संभाली और देश को कंगाल होने से बचाया।

नवाज शरीफ ने 2017 में उनकी सरकार को हटाकर देश को बर्बाद करने के लिए पूर्व सैन्य जनरलों और न्यायाधीशों की जवाबदेही की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा, "जो लोग इस देश को इस स्तर पर लाए, उन्हें जवाबदेह बनाया जाना चाहिए क्योंकि देशभक्त लोग अपने देश के साथ ऐसा नहीं कर सकते।"

नवाज ने कहा कि हम सिर्फ ताकत और महंगी कारों में घूमने के लिए सरकार नहीं बनाना चाहते। हम उन लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहते हैं जो देश को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं। जिन्होंने हमारे खिलाफ झूठे मामले बनाए।

ब्रिटेन में चार साल के आत्मनिर्वासन के बाद पाकिस्तान लौटने से एक महीने पहले, शरीफ ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, पूर्व ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल फैज हामिद, पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार और आसिफ सईद खोसा को उनकी सरकार को हटाने और आर्थिक तबाही मचाने के अपराध के लिए जवाबदेह ठहराने का संकेत दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+