रूस यूक्रेन पर संपूर्ण हमले की तैयारी कर रहा है: नाटो
मॉस्को, 20 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच नाटो की ओर से कहा गया है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण युद्ध की तैयारी कर रहा है। इसी के चलते नाटो यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने अधिकारियों को लवीव ट्रांसफर कर रहा है जोकि पश्चिम यूक्रेन में स्थित है, कुछ अधिकारियों को ब्रूसेल्स शिफ्ट कर रहा है ताकि उनकी सुरक्षाको सुनिश्चितकिया जा सके। नाटो के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अङम है, इसी के चलते इन लोगों को लवीव और ब्रूसेल्स शिफ्ट किया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि कई पश्चिमी देशों ने भी अपने राजनयिकों को कीव से लवीव ट्रांसफर किया है। बता दें कि ब्रूसेल्स में नाटो का हेडक्वार्टर है।

नाटो के मुखिया जेंस स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि सभी इशारे यह बात दर्शा रहे हैं कि रूस यूक्रेन के खिलाफ संपूर्ण हमले की तैयारी कर रहा है। हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि हमले का जोखिम बहुत अधिक है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि रूस एक हफ्ते के भीतर यूक्रेन पर हमला कर सकता है। बता दें कि यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है, ऐसे में नाटो की कोई सेना यहां पर नहीं है।
इससे पहले स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा था कि रूसी हमले से यूक्रेन की रक्षा के लिए नाटो गठबंधन यूक्रेन में कोई सेना तैनात नहीं करेगा। लेकिन अब नाटो ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में अपनी सेना को भेज दिया है जोकि नाटो के सदस्य हैं। स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो सदस्य देश रूसी हमले का जवाब देंगे। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम करने के लिए कई देश लगातार शांतिपूर्ण बातचीत और कूटनीतिक रास्तों से हल निकालने की बात कर रहे हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications