...तो क्या सच में होते हैं एलियंस? 'दूसरी दुनिया' के 20 साल पुराने सीक्रेट से 9 महीने में उठेगा पर्दा!
नासा ने दूसरी दुनिया के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। आसमान में दिखने वाली उड़न तस्तरियों (UFOs) समेत कई बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन किया जाएगा।
Nasa investigate UFOs and aliens: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने दूसरी दुनिया के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। आसमान में दिखने वाली उड़न तस्तरियों (UFOs) समेत कई बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन किया जाएगा। ये टीम इस बात का भी पता लगाएगी कि क्या सच में एलियंस होते हैं? आइए जानते हैं कि नासा की ये स्पेशल टीम किन प्रमुख विंदुयों पर शोध करने जा रही है।

UFOs अब तक सिर्फ एक रहस्य
आसमान में उड़ने वाली वो अज्ञात वस्तु जिसे हम 'उड़न तस्तरी' का नाम देते हैं उसके रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। ये हम सबके लिए सदियों से उत्सुकता का विषय रही हैं। लेकिन स्पेस साइंटिस्ट्स अब तक इसके रहस्य तक नहीं पहुंच पाए हैं। जिससे यूएफओ को लेकर अधिकतर सवालों के जवाब हमारे पास नहीं हैं।

स्पेस साइंटिस्ट्स भी हैरान
अंतरिक्ष में कई ऐसे विषय हैं, जो अब तक अनसुलझे हैं। उनका हल ढूंढ़ने के लिए खगोल शास्त्र के विद्वान दिन रात मेहनत कर हैं। इसके लिए कई तकनीकी प्रयोग भी किए जा रहे हैं। यूएफओ उन्हीं में से एक है। जो हमेशा मानव जाति के लिए एक रहस्य रही हैं। इन ज्यादातर तश्तरी के आकार की वस्तुओं के देखे जाने की खबरें दुनिया के कई हिस्सों से आती रहती हैं, लेकिन हम वास्तव में उनसे संबंधित अधिकांश सवालों के जवाब नहीं दे पाए हैं या उन्हें उनके स्रोत तक वापस नहीं ढूंढ पाए हैं। साइंटिस्ट्स भी इस अजूबे को देख हैरान हैं।

NASA ने गठित की स्पेशल टीम
यूएफओ के रहस्य तक पहुंचे के लिए नासा ने अब गंभीरता से अध्ययन करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। स्पेस एजेंसी ने इसके लिए एक विशेष दल गठित किया है, जो यूएफओ और एलियंस की दुनिया से जुड़े रहस्य का पता लगाएगी। इस टीम में 16 साइंटिस्ट्स को जगह मिली है।

9 महीने में पूरा होगा लक्ष्य
नासा ने अपनी स्पेशल टीम को दिए गए असाइनमेंट के लिए एक सीमित समय दिया है। स्पेस एजेंसी के अनुसार इस दल को 9 महीने में अपनी रिसर्च पूरी करनी होगी। टीम इसी महीने यानी 24 अक्टूबर से अध्ययन शूरू कर देगी।

20 साल में बढ़ी UFOs की संख्या
नेवल इंटेलिजेंस (Directorate of Naval Intelligence) के अनुसार पिछले दो दशकों में आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। नेवल इंटेलिजेंस के डिप्टी डायरेक्टर स्कॉट ब्रे ने एक हाउस सिक्योरिटी पैनल को बताया कि 2000 के दशक की शुरुआत से हमने सैन्य-नियंत्रित प्रशिक्षण क्षेत्रों और प्रशिक्षण रेंज समेत अन्य नामित हवाई क्षेत्र में अज्ञात विमानों (UFOs) की बढ़ती संख्या देखी गई है।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications