एलियंस भी मैगी खाते हैं? नासा को मंगल पर दिखी ये चीज, हैरान हुए वैज्ञानिक

वाशिंगटन, 17 जुलाईः नासा का पर्सीवेरेंस अंतरिक्ष एजेंसी के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। मंगल पर जीवन की खोज में लगी पर्सीवेरेंस नासा को ऐसी अनोखी तस्वीरें भेजता रहा है जिसे देख पूरी दुनिया हैरान हो चुकी हैं। अब तक पर्सीवेरेंस रोवर को मंगल पर कई अजीब तरह की जगह, निर्माण और कई उपयोगी चीजें मिल चुकी हैं। मंगल ग्रह के परिवेश और भूभाग का निर्धारण करने वाले वैज्ञानिकों के लिए तस्वीरों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

मैगी जैसा दिखता है मलबा

मैगी जैसा दिखता है मलबा

इस बीच रोवर पर्सीवरेंस ने स्पेगेटी के आकार का आकर्षक मलबा ढूंढ़ निकाला है जो देखने में हूबहू मैगी जैसा लगता है। हालांकि, अभी तक मंगल पर किसी तरह के रेस्तरां आदि के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मंगल पर यह मैगी जैसी चीज का मिलना हैरान करता है। इस तस्वीर के मिलने के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या वाकई में ही मंगल पर एलियंस हैं? क्या वह भी हमारी तरह ही खाने की चीजें बनाते हैं?

फेसिंग फ्रंट कैमरे से ली तस्वीर

फेसिंग फ्रंट कैमरे से ली तस्वीर

इस तस्वीर को रोवर के फ्रंट फेसिंग कैमरा से लिया गया है। ये कैमरा रोवर पर्सीवरेंस को सामने से आने वीले खतरे से बचाने के लिए लगाया गया है। जब रोवर अपने रोबोटिक हाथों को बाहर निकालता है तो ये कैमरे आसपास की जगह की निगरानी करते हैं। हालांकि अधिकांश वैज्ञानिकों का मानना है कि यह नासा के पिछले मिशन का एक और मलबा हो सकता है।

पहले दिखी थी चमकदार वस्तु

पहले दिखी थी चमकदार वस्तु

इसके पहले रोवर ने पिछले महीने एक चमकदार वस्तु की तस्वीर ली थी जो कि मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर के तल पर पाई गई थी, लेकिन यह कबाड़ का एक टुकड़ा निकला जो वास्तव में मार्स रोवर से ही निकला था।

मंगल पर नमूने इकठ्ठा कर रहा रोवर

मंगल पर नमूने इकठ्ठा कर रहा रोवर

फरवरी 2021 में रोवर पर्सीवरेंस के मंगल पर पहुंचने के बाद से यह लगातार वहां घूम-घूम कर नमूने इकट्ठे कर रहा है ताकि उनको धरती पर लाकर पता लगाया जा सके कि मंगल पर जीवन था या नहीं, या कभी हो सकता है या नहीं। फिलहाल मंगल पर मिली इस अजीब सी चीज को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन इसकी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+