NASA Orion Capsule:चंद्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंचा नासा का "ओरियन कैप्‍सूल" , क्‍या हैं इसके मायने

NASA Orion Capsule:चंद्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंचा नासा का "ओरियन कैप्‍सूल" , क्‍या है इसके मायने

NASA Orion Capsule: नासा के वैज्ञानिकों को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है। नासा का ओरियन कैप्सूल सोमवार को चंद्रमा पर पहुंच गया। नासा को 50 साल बाद ये बड़ी सफलता मिली है जब कैप्‍सूल चंद्रमा पर पहुंचाने में कामयाबी हासिल हुई है। नासा का ये मिशन क्‍यों इतना अहम है और इसकी सफलता से क्‍या फायदा होगा, आइए जानते हैं?

चंद्रमा पर ओरियन कैप्‍सूल के नजर आते ही खुश हुए नासा के वैज्ञानिक

चंद्रमा पर ओरियन कैप्‍सूल के नजर आते ही खुश हुए नासा के वैज्ञानिक

नासा का ओरियन कैप्‍सूल चंद्रमा के पीछे की ओर चक्कर लगाते हुए और 128 किलोमीटर के भीतर से गुजरा। उसको कंट्रोल कर रहे नियंत्रकों को आधे घंटे के संचार ब्लैकआउट के कारण ये पता नहीं चला कि 'इंजन फायरिंग' तक ठीक रही कि नहीं, हालांकि आज जब ओरियन कैप्सूल चंद्रमा के पीछे से सामने आया तब जाकर नासा को इसके सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचने का पता चला।

16 नवंबर को भेजा गया था

16 नवंबर को भेजा गया था

बता दें नासा का ये कैप्‍सूल अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट के जरिए 16 नवंबर को उड़ान भरी थी। चंद्रमा के पीछे से ये कैप्‍सूल निकला तो उसके लगा पीछे के कैमरे ने एक फोटो क्लिक करके धरती पर भेजी थी जिसे नासा ने शेयर किया था। अगर ऐसे ही सब ठीक रहा तो तिरछी कक्षा में रखने के लिए आगामी शुक्रवार को एक और 'इंजन फायरिंग' किया जाएगा।

जानें क्‍यों अहम है नासा का ये मिशन

जानें क्‍यों अहम है नासा का ये मिशन

ओरियन कैप्‍सूल को ले जाने वाले 4.1 अरब डॉलर की लागत का ये उड़ान बहुत महत्‍वपूर्ण है। ओरियन के उड़ान पथ में अपोलो 11, 12 और 14 के लैंडिंग स्थल भी शामिल हैं जो मानव के चंद्रमा पर पहुंचने के पहले तीन चंद्र स्थल हैं।

एक हफ्ते तक चंद्रमा पर रहेगा ये कैप्‍सूल

एक हफ्ते तक चंद्रमा पर रहेगा ये कैप्‍सूल

गौरतलब है कि पृथ्‍वी पर लौटने से पहले ये कैप्‍सूल चंद्रमा पर एक सप्‍‍ताह गुजारेगा। जिसके बाद नासा इसे 11 दिसंबर को प्रशांत महासागर में गिरा देगा। खास बात ये है कि इस ओरियन कैप्‍सूल में कोई लैंडर नहीं हैं इसलिए ये किसी भी एंगल से चंद्रमा को टच नही करेगा।

नासा कर रहा ये तैयारी

नासा कर रहा ये तैयारी

बता दें चंद्रमा के आस-पास अंतरिक्ष यात्रियों को 2014 में भेजने की प्‍लानिंग कर रहा है। इस मिशन की तैयारी जोरों पर कर रहा है। वहीं नासा 2015 में एक यान चंद्रमा के दक्षिणी धु्व में लैंड करवाने का प्रयास करने की प्‍लानिंग कर रहा है।

Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+