Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ! वीडियो शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

Chavi Mittal seen UFO: दुनिया भर में एलियन्‍स के दिखने के दावे कई बार किए जा चुके हैं कुछ लोग जहां कहते हैं कि ये सिर्फ लोगों की कल्‍पना मात्र है लेकिन पिछले कुछ समय में कई हैरान कर देने वाली घटनाएं हुईं है जिससे ये यकीन होने लगा है कि कि एलियन्‍स वास्‍तव में वजूद में हैं और दूसरे ग्रह के जीव धरती पर भी रह रहे हैं। अब टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने दावा किया है कि उन्‍होंने आसमान में यूएफओ देखा है। इतना ही नहीं एक्‍ट्रेस ने अपने दावे के सपोर्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है।

इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है

इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसके आधार पर वो दावा कर रही हैं कि उन्‍होंने एलियन्‍स के विमान यूएफओ को देखा है।

मैंने हैलोवीन वाले दिन यूएफओ देखा

मैंने हैलोवीन वाले दिन यूएफओ देखा

पोस्‍ट के कैप्‍शन में एक्‍ट्रेस छवि मित्‍तल ने लिखा कसम से मैंने हैलोवीन वाले दिन यूएफओ देखा। उन्‍होंने आगे लिखा यह धरती से रॉकेट के जैसे आकाश में गया उसके बाद वो कुछ देर हवा में रहा और कुछ देर बाद वो लेफ्ट साइड मुड़ गया। थोड़ी देर बाद वापस उसकी स्‍थान पर आ गया।

कसम से मैंने एलियन देखा

कसम से मैंने एलियन देखा

एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा कुछ देर बाद रेड और ग्रीन रंग का ब्लिंक करते हुए बाईं ओर से गायब हो गया। एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा मुझे नहीं पता था कि यूएफओ भी हैलोवीन पर भूतों की तरह दिखते हैं। इसके बाद अपनी बात पर विश्‍वास दिलाने के लिए एक्‍ट्रेस ने लिखा कसम से ऐसा हुआ हैं और मुझे पूरा विश्‍वास हो गया है कि वो एलियन ही था।

मैडम एलन मस्‍क का सैटेलइट होगा

मैडम एलन मस्‍क का सैटेलइट होगा

टीवी एक्‍ट्रेस छवि मित्‍तल की इस पोस्‍ट पर जमकर रिएक्‍शन आ रहे हैं। कोई एक्‍ट्रेस के वीडियो को देखकर समझा रहा मैडम प्‍लेन होगा वहीं एक ने कहा एलन मस्‍क का सैटेलइट होगा। वहीं एक ने लिखा सैटेलाइट ही होगा लेकिन जो आप समझ रही है उसे समझते हुए उसमें प्रसन्‍न रहिए।

मैंने पांच बार देखा लेकिन नहीं दिखा, प्‍लीज मेरी हेल्‍प करें

एक्‍ट्रेस के वीडियो को देखकर एक ने कहा सैटेलाइट या स्‍टार होगा।वहीं एक ने कहा ड्रोन होगा। वहीं एक यूजन ने लिखा मैंने पांच बार हर एंगल से मुझे नहीं दिखा। इसलिए आप मुझे वीडियो में मार्क करके यानी चिन्हित करके बताइए कि वो वीडियो में कहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+