पांच वर्ष के सफर के बाद बृहस्पति की कक्षा में दाखिल हुआ जूनो
कैलिफोर्निया। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का जूनो सैटेलाइट पांच वर्ष के सफर के बाद ज्यूपिटर यानी बृहस्पति की कक्षा में सफलतापूर्वक दाखिल हो गया है। जूनो से इस बारे में रेडियो मैसेज मिलते ही नासा के कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित मिशन कंट्रोल रूम में सेलिब्रेशन जारी है।

आपको बता दें कि जूना का रेडिया मैसेज 80 करोड़ किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी पर भेजा गया है। जूनो के मिशन कंट्रोल ने घोषणा की, 'रोगर जूनो, ज्यूपिटर पर आपका स्वागत है।'
जूनो अगले डेढ़ साल तक बृहस्पति के चक्कर लगाएगा। इस दौरान जूनो यह पता लगाएगा कि बृहस्पति बना कैसे था।
अपना काम पूरा करने के बाद जूनो, बृहस्पति के वातावरण में दाखिल होकर खुद को खत्म कर लेगा। नासा ने जूनो मिशन को 2011 में रवाना किया था। इस मिशन पर करीब एक अरब डॉलर की लागत आई है।












Click it and Unblock the Notifications